img-fluid

इंदौर: 73 बिल्डरों को फायर फाइटिंग मामले में थमाए नोटिस

April 08, 2026

प्रशासन के निर्देश पर 354 भवनों का झोनवार निगम ने करवाया सर्वे, जिसमें 30 में उपकरण बंद तो 89 में कोई सुरक्षा साधन ही नहीं मिले

इंदौर। अभी लगातार शहर (Indore) में कई बड़े अग्निकांड (Conflagration) हुए, जिसके चलते प्रशासन (Administration) और नगर निगम (Municipal council) ने बहुमंजिला इमारतों में फायर फाइटिंग (Firefighting) की मौजूदा स्थिति की जांच शुरू करवाई, ताकि शहर में फायर सुरक्षा संबंधित सर्वे भी करवाया जा सके। कलेक्टर शिवम वर्मा ने पिछले दिनों बैठक में 15 दिन की समय सीमा दी थी। इसके बाद फिर से मोहलत भी बढ़ाई, तो नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में अभी तक 354 भवनों का सर्वे करवाया, जिसमें 30 भवनों में उपकरण बंद पाए गए और 89 में सुरक्षा उपकरण लगे ही नहीं। अभी निगम ने लगभग 73 बिल्डरों को नोटिस जारी किए हैं। निगमायुक्त का कहना है कि इस तरह की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।


  • कलेक्टर शिवम वर्मा एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु में संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु नगर निगम इन्दौर के फायर विभाग एवं भवन अनुज्ञा शाखा द्वारा शहर के विभिन्न व्यावसायिक, शैक्षणिक एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में फायर सुरक्षा संबंधी सर्वे कार्य किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आग लगने की घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। भवन अधिकारी एवं भवन निरीक्षक  भवन अनुज्ञा शाखा, नगर निगम द्वारा शहर के सभी हाईफुट फाल क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा के संबंध में सर्वे कार्य किया जा रहा है। अभी तक सभी जोन क्षेत्रों में कुल 354 भवनों का सर्वे किया गया जिनमें 276 भवनों में अग्नि सुरक्षा उपकरण लगे पाए गए जिनमें 30 उपकरण बंद पाए गए तथा 89 भवनों में अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं लगे हैं। जिन भवन में अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं लगे है अथवा उपकरण बंद है उनमें भवन स्वामियों/ संचालकों को नोटिस जारी किए जा रहे है अभी तक 73 भवन स्वामियों/ संचालकों को नोटिस जारी किए गए है। नगर निगम के द्वारा शहर के प्रमुख संस्थानों एवं भवनो में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है दिनांक 06 एवं 7 अप्रैल को चोइथराम स्कूल, जिला कलेक्टोरेट कार्यालय एवं पायनियर स्कूल में मॉक ड्रिल्स आयोजित की गई। इन मॉक ड्रिल्स के माध्यम से संबंधित संस्थानों के कर्मचारियों एवं आमजन को आग से बचाव, सुरक्षित निकासी, तथा अग्निशामक उपकरणों के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। फायर विभाग एवं भवन अनुज्ञा शाखा द्वारा यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रखा जाएगा, जिससे अधिक से अधिक संस्थानों एवं नागरिकों को जागरूक किया जा सके। नगर निगम नागरिकों से अपील करता है कि वे फायर सुरक्षा के प्रति सजग रहें एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर अपनी एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने भी ऊंची इमारतों में आग बुझाने के लिए फायर मशीनें खरीदने का सौदा कर लिया है। हालांकि फीनलैंड से ये मशीन कुछ समय बाद इंदौर पहुंचेगी, वहीं शहर के अलग-अलग शहरों में फायर स्टेशन बनाने के साथ रोबोट मशीन भी ली गई है। कल ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने बजट भाषण में फायर फाइटिंग उपकरणों, अन्य साधनों को बढ़ाने और नए फायर स्टेशनों के निर्माण की घोषणा भी की है। ग्रेटर बृजेश्वरी में पिछले दिनों हुए अग्निकांड, जिसमें परिवार के 6 सदस्य जल गए, उसके पूर्व एबी रोड पर कार शोरूम पर रहने वाला परिवार भी अग्निकांड की चपेट में आ गया था। इसके कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी आगजनी की घटनाएं पिछले दिनों हुई है, जिसके चलते कलेक्टर शिवम वर्मा ने सभी इमारतों की जांच के निर्देश जारी किए। आवासीय व्यावसायिक, ऊंची बिल्डिंगों के साथ-साथ होटल, हॉस्पिटल, अन्य व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।

    Share:

  • राजस्थान के बल्लेबाजों का धमाका, MI की हार बनी चर्चा का केंद्र

    Wed Apr 8 , 2026
     नई दिल्ली। गुवाहाटी(Guwahati) में खेले गए?(match played) बारिश से प्रभावित मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)ने मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) को 27 रन से हराकर लगातार शानदार प्रदर्शन जारी रखा। मैच 11-11 ओवर का खेला गया, लेकिन छोटे फॉर्मेट में भी राजस्थान के बल्लेबाजों ने ऐसी आंधी मचाई कि मुंबई की टीम शुरुआत से ही दबाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved