img-fluid

‘साली को ही दुल्हन बनाऊंगा…’, टॉवर पर चढ़ जीजा रटता रहा यही अलाप

April 08, 2026

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां दो बच्चों का पिता अपनी ही साली से शादी करने की जिद पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. चांदपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर राम राय पंचायत में हुए इस ड्रामे ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए. घंटों की मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका. मिली जानकारी के अनुसार, धर्मपुर राम राय गांव निवासी राज कुमार शर्मा (पिता- जागा शर्मा) का अपनी साली के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

राज कुमार की शादी 11 साल पहले हुई थी और वो दो बच्चों का पिता है. दिलचस्प और हैरान करने वाली बात यह है कि उसकी साली भी शादीशुदा है और उसके भी बच्चे हैं. राज कुमार अपनी साली से शादी करने की जिद पर अड़ा था. बोला- मैं साली को ही अब दुल्हन बनाऊंगा. जब घर वालों ने इसका विरोध किया, तो वो गांव में स्थित एक ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा.



  • .
    घटना की सूचना मिलते ही देसरी और चांदपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. युवक टॉवर की ऊपरी ऊंचाई पर बैठा था और उसके पास मोबाइल फोन भी था. पुलिस ने जब उसके नंबर पर कॉल कर उसे नीचे उतरने को कहा, तो उसने दो टूक शब्दों में मांग रख दी- मेरी शादी साली से करा दो, तभी नीचे उतरूंगा. नीचे खड़े ग्रामीण और पुलिसकर्मी उसे समझाते रहे, लेकिन वह घंटों अपनी जिद पर अड़ा रहा. स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करती नजर आई.

    पुलिस और ग्रामीणों ने काफी सूझबूझ से काम लिया. काफी देर तक चले ड्रामे और सुरक्षा के आश्वासन के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ और वह धीरे-धीरे नीचे उतरा. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई.

    हैरानी की बात यह है कि वैशाली में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है. बीते सोमवार को भी महनार स्टेशन रोड के पास एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में 400 किलो वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ गई थी. इन दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं.

    Share:

  • रामपुर : CRPF कैंप में बिना अनुमति घुसे दो युवक पकड़ाए, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

    Wed Apr 8 , 2026
    रामपुर. सीआरपीएफ (CRPF) ग्रुप सेंटर में बिना अनुमति (Without Permission) प्रवेश करने का मामला सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां (Security Agencies) सतर्क हो गई हैं। कैंप के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दो संदिग्ध युवकों (Two Youths) को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उनका चालान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved