
डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी जंग इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिन से जारी जंग जंग फिलहाल के लिए रुक गई है। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम का ऐलान हुआ है। हालांकि, इस सीजफायर के ऐलान के बाद भी खाड़ी के कई देशों के चिंताजनक खबर सामने आ रही है। संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने दावा किया है कि ईरान की ओर से उनके देश पर फिर से मिलाइल हमले किए गए हैं। इन हमलों को लगातार रोकने की कोशिश की जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE ने जानकारी दी है कि उसके एयर डिफेंस आने वाली ईरानी मिसाइल बैराज पर गोलीबारी कर रही है। वह मिसाइल खतरे का सामना कर रहे हैं। दूसरी ओर कुवैत ने भी जानकारी दी है कि वह कई घंटों से ईरान की ओर से तेज हमलों का सामना कर रहा है। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअज़ीज़ अल-ओताबी ने जानकारी दी है कि कुवैती एयर डिफेंस ने 05:00 GMT के बाद से 28 ईरानी ड्रोनों को इंटरसेप्ट किया है।
दूसरी ओर ईरान की तरफ से भी बड़ा दावा किया गया है। ईरान के सरकारी टीवी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान के कुछ ही समय बाद ईरान के लावन द्वीप पर मौजूद एक ऑयल रिफाइनरी पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, इसमें कहा गया है कि दमकलकर्मियों के द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इस हमले में किसी के भी चोटिल होने की खबर नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved