img-fluid

डीपीएस स्कूल राऊ में ड्रोन से हमला करने की दी धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस

April 08, 2026

इंदौर। इंदौर के राऊ क्षेत्र स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम की सूचना वाले एक ईमेल के आने से हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन को जैसे ही धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को आनन-फानन में खाली कराया गया और सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता बीडीएस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने पूरे परिसर की सघन जांच शुरू की। स्कूल के हर कोने को बारीकी से खंगाला गया ताकि किसी भी प्रकार के संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि मेल में स्कूल को ड्रोन के माध्यम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिससे प्रबंधन और अभिभावकों में डर का माहौल बन गया।


  • हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। जांच के दौरान ड्रोन या किसी विस्फोटक जैसी कोई संदिग्ध चीज अभी तक बरामद नहीं हुई है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ईमेल “सीमा” नाम से भेजा गया है। फिलहाल साइबर टीम मेल आईडी के आधार पर जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेल किसने और कहां से भेजा। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी। इस घटना के बाद स्कूल परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। वहीं, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई ।

    Share:

  • इंदौर में लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, पीडब्ल्यूडी के दो अधिकारी 90 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    Wed Apr 8 , 2026
    इंदौर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारियों को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, फरियादी राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, निवासी रामनगर  ग्वालियर, जो सांई एसोसिएट फर्म में लायजनिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved