img-fluid

इंदौर: शहर अध्यक्ष बोले-जिसे वंदे मातरम नहीं गाना है वह कांग्रेस के कार्यक्रम में नहीं आए

April 09, 2026

  • वंदे मातरम मामले ने तूल पकड़ा… कांग्रेस भी राष्ट्र गीत के साथ
  • कांग्रेस की बैठक और कार्यक्रम में अब वंदे मातरम अनिवार्य

इंदौर। कल नगर निगम (Municipal council) में वंदे मातरम (Vande Mataram) को लेकर हुए घटनाक्रम के बाद कांग्रेस (Congress) ने भी इस मामले में सख्ती बरतने का ऐलान किया है। शहर अध्यक्ष (City President) चिंटू चौकसे ने एक बयान जारी कर कहा कि जिसे वंदे मातरम नहीं गाना है वह कांग्रेस के कार्यक्रम में नहीं आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यक्रम और बैठक के पहले अब वंदे मातरम गाना अनिवार्य होगा। इसके बाद देखना होगा कि कांग्रेस की दोनों महिला मुस्लिम पार्षद कांग्रेस के कार्यक्रम में आती हैं या नहीं?



  • कल नगर निगम में वंदे मातरम को लेकर जो घटनाक्रम हुआ उसकी आलोचना पूरे देश में की जा रही है। कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम द्वारा वंदे मातरम गाने से मना करने और अपनी धार्मिक भावनाएं आहत होने को लेकर की गई बयानबाजी के बाद कांग्रेस ने भी दोनों को आड़े हाथों लिया और तत्काल कहा कि यह उनकी निजी राय हो सकती है, इससे कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं है। इसके बाद चौकसे ने जारी बयान में कहा कि देश में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को अपनाने का कार्य कांग्रेस ने ही किया था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस के हर सम्मेलन की शुरुआत वंदे मातरम से होती थी और छोटी से छोटी बैठक भी इसी उद्घोष के साथ शुरू होती थी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता वंदे मातरम गाने में असहजता महसूस करता है तो यह उचित नहीं है। इंदौर में अब कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों की शुरुआत वंदे मातरम से और समापन जन गण मन के साथ होगा। चौकसे ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और धर्म या दलीय राजनीति उससे ऊपर नहीं हो सकती। हर व्यक्ति में राष्ट्रीयता का भाव होना आवश्यक है और उसे प्रकट करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी धर्म देश के सम्मान का गान करने से नहीं रोकता, इसलिए राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के प्रति सम्मान का भाव बनाए रखना चाहिए। अब कांग्रेस के हर कार्यक्रम और बैठक के पहले वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि किसी को वंदे मातरम कहने में तकलीफ है तो वह कांग्रेस की मीटिंग में नहीं आए। हमें यह याद रखना होगा कि धर्म की मान्यता से पहले राष्ट्र है और हमें राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए ही काम करना है। शहर अध्यक्ष के वंदे मातरम अनिवार्य करने के आदेश को लेकर जब पार्षद रूबीना खान और फौजिया शेख अलीम से बात करना चाही तो दोनों पार्षदों ने फोन रिसीव नहीं किया।

    फौजिया के खिलाफ थाने में शिकायत
    वंदे मातरम नहीं गाने को लेकर विवाद में आईं पार्षद फौजिया शेख अलीम के खिलाफ हिंदूवादी नेता लक्की मेवाती, ऐश्वर्य शर्मा, मानसिंह राजावत अपने साथियों के साथ एमजी रोड थाने पहुंचे। वहां टीआई से मुलाकात कर निगम परिषद में वंदे मातरम का गान नहीं करने वाली पार्षद फौजिया शेख अलीम के खिलाफ आवेदन देकर पार्षद पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही उनके द्वारा की गई टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत होने का आरोप भी लगाया।

    Share:

  • इंदौर: एनटीसी की जमीन पर नहीं खोल सकते शराब की दुकान

    Thu Apr 9 , 2026
    हाईकोर्ट के स्थगन आदेश का हवाला देकर कलेक्टर को लिखा पत्र रहवासियों ने खाना बनवाकर दुकान के सामने खाया, रात को सुंदरकांड पढ़ा इंदौर। मालवा मिल (Malwa Mill) क्षेत्र में एनटीसी (NTC) की जमीन (Land) पर शराब दुकान (Liquor Shop ) खोलने के मामले में अधिकारियों ने कलेक्टर (Collector) को शिकायत की है। उन्होंने कलेक्टर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved