img-fluid

इंदौर: कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच खूनी झड़प, चाकूबाजी में कई घायल

April 11, 2026

इंदौर। इंदौर के खंडवा रोड स्थित चमेली देवी कॉलेज के बाहर शुक्रवार को छात्रों के दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि चाकू तक चल गए। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


  • दरअसल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों छात्र गुटों के बीच पहले से ही आपसी रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को कॉलेज के बाहर दोनों गुटों का आमना-सामना होने पर विवाद फिर भड़क गया। पहले बहस हुई, फिर धक्का-मुक्की और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ छात्रों ने धारदार हथियार निकाल लिए और हमला कर दिया। घटना में कई छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विवाद वर्चस्व और पुराने झगड़े को लेकर हुआ था। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • बंगाल की क्रूर और भ्रष्ट सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र जारी करेगी भाजपा- PM मोदी

    Sat Apr 11 , 2026
    कटवा। प्रधानमंत्री ने बंगाल के कटवा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जुबानी हमला किया। पीएम ने कहा, भाजपा टीएमसी की ‘निर्मम सरकार’ (क्रूर सरकार) के भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र जारी करेगी। यहां एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि भाजपा के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved