तिरुवनंतपुरम। केरल के तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चोर ने मंदिर में चोरी (theft in temple) तो की, लेकिन भागने के बजाय वहीं सो गया। सुबह मंदिर कमेटी (temple committee) के सदस्य पहुंचे तो टूटा दरवाजा और अंदर सोता हुआ चोर देखकर दंग रह गए। बाद में पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
8500 रुपये चुराकर ऑफिस में ही सो गया
यह घटना अंबूरी क्षेत्र के कुडापन्नामूडु स्थित श्री भगवंती मंदिर की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मंदिर कार्यालय का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे करीब 8500 रुपये नकद चुरा लिए। चोरी के बाद वह भाग नहीं सका और थकान के चलते वहीं सो गया।
तमिलनाडु का रहने वाला है आरोपी
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान 40 वर्षीय सेंथिल के रूप में हुई है, जो तमिलनाडु का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए 8500 रुपये भी बरामद कर लिए गए।
कई जगह चोरी की कोशिश के बाद थककर सो गया
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने इससे पहले भी कई जगहों पर चोरी का प्रयास किया था, जिससे वह बेहद थक गया था। इसी कारण मंदिर में चोरी करने के बाद वहीं सो गया।
कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved