
मेट्रो के काम के चलते बंद रास्ते के कारण लोग हो रहे परेशान, यातायातकर्मियों से हो रही हुज्जत
इन्दौर। कल और परसों यातायात पुलिस (Traffic Police) के अधिकारी क्षेत्र में ड्रोन मॉनिटरिंग (Drone Monitoring) करते रहे और उधर एयरपोर्ट रोड (Airport Road) और जंजीरवाला (Janjiravala) पर वाहन चालक परेशान हो गए। परसों मेट्रो के काम के चलते एयरपोर्ट वाले रास्ते पर हुए बदलाव के कारण वाहन चालक परेशान हो गए। वहीं, कल जंजीरवाला से अटल द्वार तक वाहन चालकों को वाहन निकालने में पसीना आ गया। यही हाल कल राजबाड़ा (Rajwada) वाले क्षेत्र के भी रहे।
ड्रोन मॉनिटरिंग के साथ यातायात पुलिस दावा कर रही है कि इससे यातायात की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने में मदद हो रही है, लेकिन परसों से इस करने में लगी यातायात पुलिस को कुछ स्थानों पर यातायात की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने के लिए जूझना पड़ रहा है। परसों जहां ये व्यवस्था एयरपोर्ट रोड पर बिगड़ी थी। कल ऐसे हालात जंजीरवाला से लेकर अटल द्वार तक और राजबाड़ा पर भी बने। मेट्रो के काम के कारण एयरपोर्ट से सुपर कॉरीडोर और गांधीनगर की ओर जाने वाला रास्ता बंद है। काम के चलते लगे शेड के कारण वैसे ही रास्ता प्रभावित है। ऐसे में यहां दो पहिया, ई-रिक्शा और ऑटो ने रॉन्ग साइड से चलकर इन मार्गों पर यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। वहीं, कल एक भंडारे के कारण लगाए गए बड़े स्वागत गेट के कारण यातायात का कचूमर जंजीरवाला से लेकर अटल द्वार तक निकल गया और यहां वाहन चालक परेशान होते नजर आए। यहां कोई यातायातकर्मी नहीं नजर आए। शाम के पीक अवर्स में राजबाड़ा के हालात भी शनिवार के कारण बिगड़ गए, जहां अधिकारियों तो तुरंत दौड़ लगाना पड़ी।