img-fluid

पत्नी ने प्रेमी के हाथों पति को दिलवाई खौफनाक मौत, बेटी के सामने मारी गोली

April 12, 2026

भिंड। भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज नीलेश जाटव हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस अंधे कत्ल के पीछे मृतक की पत्नी ही मास्टरमाइंड निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

जानकारी के मुताबिक, घटना शाम करीब साढ़े सात बजे रिदौली-खरिका रोड पर रमटा गांव के पास हुई। मृतक नीलेश जाटव अपनी पत्नी रूबी और तीन साल की बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पत्नी ने साजिश के तहत अपना पर्स सड़क पर गिरा दिया। जैसे ही नीलेश पर्स उठाने के लिए रुका, पहले से घात लगाए बैठे प्रेमी विशाल बिमल और उसका साथी मौके पर पहुंचे। विशाल ने 12 बोर के देशी कट्टे से पीछे से गोली मार दी, जिससे नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई।


  • इस घटना की सबसे दर्दनाक बात यह रही कि पूरी वारदात तीन साल की मासूम बेटी के सामने हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पत्नी घटना के दौरान लगातार व्हाट्सएप के जरिए अपने प्रेमी को लोकेशन भेज रही थी। घटना के बाद आरोपी पत्नी रूबी ने खुद को बचाने के लिए रोने-बिलखने का नाटक किया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पूछताछ में उसके बयानों में विरोधाभास सामने आया। इसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ।

    कॉल डिटेल, मोबाइल डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने साजिश कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर बिना नंबर की बाइक, 12 बोर का कट्टा और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी डॉ. असित यादव ने आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

    Share:

  • Why Did CSK 'Retire Out' Ayush Mhatre While He Was Batting on a Fifty? An Embarrassing Record Created

    Sun Apr 12 , 2026
    New Delhi: Chennai Super Kings’ young batsman, Ayush Mhatre, set an unwanted record during the match against Delhi Capitals. He became only the second CSK player in the IPL to be ‘retired out’ after scoring a half-century. The 20-year-old Mhatre played a magnificent innings of 59 runs off 36 balls; however, as part of the […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved