img-fluid

सेहरा पहने खड़े थे दो दूल्हे, दुल्हन हुई कन्फ्यूज… फिर चुना ये रास्ता

April 13, 2026

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसी अनोखी शादी का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं. अमरोहा नगर के एक वैंक्वेट हॉल में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक ही दुल्हन से निकाह करने के लिए दो अलग-अलग दूल्हे अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंच गए. एक ही मंडप (निकाह स्थल) पर दो दूल्हों को देखकर बारातियों और लड़की पक्ष के बीच भारी हंगामा शुरू हो गया. मामला इतना बिगड़ा कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा.

वाकया अमरोहा कोतवाली इलाके के कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल का है. रविवार को यहां निकाह की तैयारियां जोरों पर थीं. लड़की पक्ष बारात के स्वागत के लिए पलकें बिछाए खड़ा था. तभी अचानक एक के बाद एक दो बारातें दरवाजे पर आ पहुंचीं. दोनों दूल्हे शेरवानी पहने और सेहरा सजाए खुद को असली दूल्हा बता रहे थे. एक दुल्हन के लिए दो बारातें देख मेहमानों के बीच कानाफूसी और फिर जोरदार बहस शुरू हो गई.


  • पुलिस की तफ्तीश में जो हकीकत सामने आई, वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी. दरअसल, लड़की का रिश्ता पहले मुरादाबाद के एक युवक से तय हुआ था. शादी की तारीख पक्की हो गई थी, कार्ड बंट चुके थे और दोनों परिवारों में तैयारियां अंतिम चरण में थीं. लेकिन, निकाह से कुछ समय पहले ही मुरादाबाद वाले पक्ष और दुल्हन पक्ष के बीच किसी बात को लेकर गहरी अनबन हो गई.

    दुल्हन पक्ष मुरादाबाद वाले दूल्हे से इतना नाराज हुआ कि उन्होंने निकाह न करने का फैसला ले लिया. लेकिन बदनामी के डर और तय तारीख पर ही निकाह करने की जिद में, लड़की वालों ने आनन-फानन में संभल के एक दूसरे युवक से रिश्ता तय कर दिया. चौंकाने वाली बात यह रही कि निकाह की तारीख वही रखी गई जो पहले वाले दूल्हे की थी.

    मुरादाबाद वाला दूल्हा अपनी पुरानी तय तारीख के अनुसार बारात लेकर पहुंच गया, तो वहीं संभल वाला दूल्हा भी अपने वादे के मुताबिक बारात के साथ हाजिर हो गया. जब वैंक्वेट हॉल में दो दूल्हों के बीच बवाल बढ़ा, तो लड़की पक्ष ने फौरन पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों पक्षों को बिठाकर बातचीत की. दुल्हन ने स्पष्ट कर दिया मैं संभल वाले दूल्हे के साथ ही निकाह करूंगी. लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस की मौजूदगी में संभल के दूल्हे के साथ निकाह की रस्में पूरी कराई गईं.

    निकाह संपन्न होने के बाद पुलिस थाने लौट गई. उधर, मुरादाबाद से आए दूल्हे और उसके बारातियों को काफी अपमानित महसूस करना पड़ा और उन्हें बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा. हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन यह दो दूल्हों वाली बारात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

    Share:

  • 'संत-महात्माओं का ज्ञान ही भारत की अमरता की ताकत'- मोहन भागवत

    Mon Apr 13 , 2026
    नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत की अमरता और समाज की स्थिरता का मूल आधार संत-महात्माओं का आध्यात्मिक ज्ञान है। उन्होंने कहा कि यही ज्ञान हमारे सुखी जीवन की गारंटी है और इसी के कारण भारत दुनिया में संकट के समय मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। नागपुर के तुलसी नगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved