img-fluid

RR के मैनेजर फोन चलाते कैमरे में हुए थे कैद, अब BCCI ने लिया एक्शन

April 13, 2026

डेस्क। IPL 2026 के बीच एक तस्वीर ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर का डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए वीडियो सामने आया, जिसके बाद BCCI ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें नोटिस थमा दिया है। यह मामला गुवाहाटी में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच का है, जहां रोमी भिंडर को डगआउट में फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया। इसके बाद BCCI की एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

दरअसल, नियमों के मुताबिक टीम मैनेजर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसकी अनुमति केवल ड्रेसिंग रूम के अंदर ही होती है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में भिंडर डगआउट एरिया में फोन चलाते हुए नजर आए, जो नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है। हालांकि यह तकनीकी पहलू भी है कि वह डगआउट के बिल्कुल किनारे, फ्रिज के पास बैठे थे, जो खिलाड़ियों के एरिया से सटा हुआ था।


  • PMOA (प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया) गाइडलाइंस के अनुसार, टीम मैनेजर मोबाइल डिवाइस का उपयोग सिर्फ क्रिकेट ऑपरेशंस या किसी जरूरी व्यक्तिगत कारण के लिए ही कर सकते हैं, वह भी निर्धारित जगह के अंदर। साथ ही, सिक्योरिटी मैनेजर और मैच अधिकारियों के लिए भी फोन को साइलेंट मोड में रखना और केवल आपात स्थिति में उपयोग करना अनिवार्य है।

    नियम यह भी कहते हैं कि टीम मैनेजर लैपटॉप या अन्य डिवाइस का उपयोग केवल मैच से जुड़े प्रशासनिक या लॉजिस्टिक कार्यों के लिए ही कर सकते हैं। निजी इस्तेमाल को सीधे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि रोमी भिंडर हाल ही में एक गंभीर फेफड़ों की बीमारी से उबरे हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्थ्य कारणों से वह ड्रेसिंग रूम तक जाने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने सीजन शुरू होने से पहले अपनी मेडिकल स्थिति की जानकारी BCCI को दे दी थी।

    कोविड-19 के बाद BCCI ने टीम अधिकारियों को सीमित रूप से मोबाइल डिवाइस इस्तेमाल की अनुमति दी थी, ताकि फ्रेंचाइजी को जरूरी सूचनाएं, खासकर वॉट्सऐप के जरिए समय पर मिल सकें। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि भिंडर अपने जवाब में क्या सफाई देते हैं और BCCI इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।

    Share:

  • भारतीय ‘राजमा-चावल’ का वैश्विक जलवा: दुनिया की टॉप बीन्स डिशेज में बनाई जगह..

    Mon Apr 13 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय (Indian) खानपान (Cuisine) के लिए गर्व की बात है कि घर-घर में पसंद किया जाने वाला साधारण लेकिन स्वादिष्ट ‘राजमा-चावल (Rajma-Chawal)’ अब अंतरराष्ट्रीय (International) स्तर पर पहचान बना रहा है। अपने गाढ़े स्वाद और घरेलू अंदाज के लिए मशहूर यह नॉर्थ इंडियन व्यंजन (Dish) दुनिया की बेहतरीन बीन्स डिशेज में शामिल हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved