img-fluid

ईरान की तरफ से 5 साल तक परमाणु प्रोजेक्ट रोकने का प्रस्ताव, अमेरिका 20 साल के लिए अड़ा…

April 14, 2026

नई दिल्ली. पाक‍िस्‍तान (Pakistan) में अमेर‍िका (US) और ईरान (Iran) के बीच हुई बातचीत में क‍िसी तरह का हल नहीं न‍िकलने के दूसरे द‍िन क्रूड ऑयल (Crude Oil) के दाम में ग‍िरावट देखी जा रही है. दोनों देशों के बीच हुई बातचीत फेल होने के बाद क्रूड के दाम में जबरदस्‍त तेजी देखी गई थी और दाम चढ़कर 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल के लेक‍िन अब इसमें ग‍िरावट देखी जा रही है. क्रूड के दाम में ग‍िरावट ईरान की तरफ से 5 साल के ल‍िए परमाणु प्रोजेक्ट रोकने के प्रस्‍ताव के बाद देखी जा रही है. हालांकि अमेरिका की तरफ से इसे नहीं माना जा रहा और 20 साल रोक की मांग पर जोर दिया जा रहा है.



  • डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री नाकाबंदी शुरू कर दी है. ट्रंप की तरफ से दी गई चेतावनी में साफ कहा गया है क‍ि कोई भी ईरानी जहाज अमेरिकी नाकाबंदी के पास आया तो उसे तुरंत खत्म कर दिया जाएगा. इससे भी तेल को लेकर बन रही अन‍िश्‍च‍ितता में व‍िराम लगा है. पाकिस्तान में प‍िछले द‍िनों हुई बातचीत के दौरान ईरान की परमाणु गतिविधियों को रोकने के लिए अमेरिका और ईरान की तरफ से एक-दूसरे को प्रस्ताव द‍िये गए थे. न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित र‍िपोर्ट के अनुसार ईरान ने 5 साल तक अपने परमाणु प्रोजेक्ट को रोकने का प्रस्ताव दिया था. लेक‍िन अमेरिका की तरफ से इसे नहीं माना गया और 20 साल रोक की मांग पर जोर दिया गया.

    Share:

  • कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा के पति को हाईकोर्ट से राहत, वाम नेताओं का मिला समर्थन

    Tue Apr 14 , 2026
    प्रयागराज। महाकुंभ (Mahakumbh) से चर्चाओं में आई ‘वायरल गर्ल’ (Viral girl) मोनालिसा (Monalisa) से जुड़े मामले में उनके पति को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने गिरफ्तारी या कड़ी कार्रवाई पर रोक लगाते हुए उन्हें अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है, जिससे इस पूरे मामले ने एक बार फिर सियासी रंग ले लिया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved