img-fluid

जिला बदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 101 पेटी अवैध मदिरा जप्त

April 14, 2026

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में, कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी कमलेश सोलंकी के मार्गदर्शन में वृत्त सांवेर अंतर्गत ग्राम बड़ोदिया खान, तहसील सांवेर में आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब तस्कर महेश उर्फ एन.डी. के निवास से अवैध मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 62 पेटी देशी मदिरा (558 बल्क लीटर), 35 पेटी विदेशी मदिरा स्प्रिट (315 बल्क लीटर) तथा 4 पेटी विदेशी मदिरा बीयर (48 लीटर) जप्त की गई।


  • इस प्रकार कुल 101 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा, कुल 921 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। उक्त आरोपी पूर्व में जिला बदर भी रह चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है। उक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग की टीम, जिसमें एडीईओ धर्मेंद्र जोशी, जहांगीर खान तथा उप निरीक्षक त्रियांबिका शर्मा, आशीष जैन एवं बी.डी. अहिरवार शामिल रहे, का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

    Share:

  • CM ममता ने भाजपा को बताया 'बांग्ला-विरोधी जमींदार', कहा- कर रहे पूरे राज्य को बांटने की कोशिश

    Tue Apr 14 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी रैली के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्षी दल को बांग्ला-विरोधी जमींदार बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा राज्य के लोगों को बांटने और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved