img-fluid

एमपी में महिला के साथ क्रूरता की हद पार: ‘तालिबानी सजा’ देकर गांव में घुमाया, सिर भी मुंडवाया

April 15, 2026

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से मानवता को शर्मसार (shameful to humanity) कर देने वाली घटना सामने आई है। काकड़वाणी थाना क्षेत्र (Kakarwani police station area) के बालवासा गांव में एक महिला को कथित संबंधों के आरोप में ग्रामीणों ने अमानवीय सजा दी। महिला को पहले पीटा गया, फिर उसका सिर मुंडवाया गया और अंत में उसे अपने ही पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाने के लिए मजबूर किया गया।

घटना 13 अप्रैल की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया, उल्टा कुछ लोग वीडियो बनाते रहे।

आरोप और सजा का क्रूर तरीका

जानकारी के अनुसार महिला अपने पति से अलग रह रही थी और उस पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने का आरोप लगाया गया। इसी बात को लेकर पति और कुछ ग्रामीण उसे जबरन गांव वापस लाए। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई, सिर मुंडवाया गया और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

गांव में घुमाकर किया अपमान

महिला को मजबूर किया गया कि वह अपने पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घूमे। इस दौरान ग्रामीण तमाशबीन बने रहे। इस तरह की सजा ने कानून और मानवाधिकार दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस की कार्रवाई

मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया के मुताबिक, घटना में करीब 10 लोग शामिल थे। काकड़वाणी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।



  • पुलिस ने मुख्य आरोपियों—सूर्या डामोर, दिलीप भूरिया, बाबू भूरिया और शैलेश भूरिया—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

    पीड़िता सुरक्षित, जांच जारी

    पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर रखा है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

    यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में मौजूद कुरीतियों और भीड़ मानसिकता की भी भयावह तस्वीर पेश करती है। प्रशासन ने सख्ती का भरोसा दिलाया है, लेकिन यह मामला समाज के लिए एक बड़ा चेतावनी संकेत है।

    Share:

  • Chhattisgarh: सक्ती के बिजली प्लांट में भीषण विस्फोट... 13 श्रमिकों की मौत, 21 घायल

    Wed Apr 15 , 2026
    सक्ती। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सक्ती जिले (Sakti district) में एक निजी बिजली प्लांट (Private power plant.) में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। इससे 13 श्रमिकों की मौत हो गई जबकि कम से कम 21 अन्य घायल हो गए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved