img-fluid

IPL 2026: MS धोनी 16 अप्रैल को ले सकते हैं बड़ा फैसला

April 15, 2026

डेस्क: एमएस धोनी 16 अप्रैल को बड़ा फैसला करने वाले हैं. ये फैसला उनके IPL 2026 के अगले मुकाबले में खेलने से जुड़ा होगा. IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से है. ये मुकाबला 18 अप्रैल को हैदराबाद में खेला जाएगा. लेकिन, क्या धोनी इस मैच के लिए उपलब्ध होंगे? क्या वो हैदराबाद में खेलते नजर आएंगे? क्या CSK को धोनी के लिए अभी भी इंतजार करना होगा? ये वो सवाल हैं जिनके जवाब धोनी के एक फैसले के साथ मिलने वाले हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक धोनी 16 अप्रैल की सुबह अपने हैदराबाद जाने को लेकर फाइनल फैसला करते दिखेंगे. उनके उस फैसले के साथ ही सनराइजर्स के खिलाफ उनके खेलने और ना खेलने से जुड़ा सस्पेंस भी खत्म हो जाएगा. अगर धोनी जाने का फैसला करते हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि वो वहां खेलते भी नजर आए. लेकिन, अगर हैदराबाद नहीं जाने का फैसला करते हैं तो फिर मुश्किल है कि वो 18 अप्रैल को होने वाले मैच में नजर आएं.


  • चोट के चलते धोनी चेन्नई में ही रहकर अपनी रिकवरी पर फोकस कर रहे हैं और टीम के सपोर्ट स्टाफ की निगरानी में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक एमएस धोनी वैसे पूरी तरह से फिट होने के करीब पहुंच चुके हैं. धोनी को पिंडली में चोट की शिकायत थी. इसी समस्या को लेकर वो IPL 2026 से अब तक दूर हैं. CSK ने IPL 2026 में अब तक 5 मुकाबले खेल लिए हैं मगर किसी में भी धोनी खेलते नजर नहीं आए.

    धोनी के हालांकि 14 अप्रैल को चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में खेलने की उम्मीद थी. मगर जब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी टीम का ऐलान किया तो धोनी का नाम उसमें नजर नहीं आया. ऐसे में अब सबकी निगाहें 16 अप्रैल, दिन गुरुवार पर होंगी, जब धोनी के अगले मैच में खेलने को लेकर स्थिति साफ होगी.

    Share:

  • गूगल का नया Windows App लॉन्च, अब बिना ब्राउजर AI से मिलेगा जवाब

    Wed Apr 15 , 2026
    डेस्क: Google ने Windows यूजर्स के लिए अपना नया और अपग्रेडेड गूगल ऐप ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया है. यह ऐप अब सीधे कंप्यूटर पर AI पावर्ड सर्च का अनुभव देता है, जिससे यूजर बिना ब्राउजर खोले सवाल पूछ सकते हैं और जवाब पा सकते हैं. इसमें सिस्टम वाइड सर्च, AI मोड और गूगल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved