
इंदौर। विवाह समारोह में चल रही शराब पार्टी के दौरान थार की चाबी मागंने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। गांधी नगर पुलिस ने बताया कि नैनोद गांव में विवाह समारोह के दौरान हमला हुआ। बताया जा रहा है कि राजेश पंवार नामक दुकान संचालक, दीपक और शादी में आया कुलदीप सहित अन्य शराब पी रहे थे।
कुलदीप और राजेश पंवार के बीच दुकान का सामान देने और उसके बाद रुपए लौटाने की एक बात को लेकर पुरानी रंजिश थी। शराब पीने के बाद कुलदीप ने राजेश से नितिन की थार गाड़ी की चाबी मांगी। इस पर राजेश ने गाड़ी की चाबी देने से इनकार कर दिया तो कुलदीप ने उस पर बेरहमी से हमला कर दिया और भाग गया। राजेश को इस हमले में चोटें आईं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मौत हो गई। उधर, पुलिस ने कुलदीप पिता इंदरसिंह राठौड़ निवासी नाहरखेड़ा हातोद को गिरफ्तार कर लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved