img-fluid

इंदौर: तीन दिन में बाधाएं हटाने का काम रहवासी खुद करें

May 02, 2026

 

जिन्सी से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक सडक़ को लेकर महापौर ने किया पूरे क्षेत्र का दौरा

इंदौर। जिन्सी (jinsee) से लक्ष्मीबाई प्रतिमा (Lakshmibai statue) और नेमीनाथ चौराहे (Neminath Intersection) तक बनने वाली सडक़ को लेकर रहवासियों ने अपने स्तर पर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी है और कई मकान-दुकानों के बाधक हिस्से तोड़े जा रहे हैं। आज सुबह महापौर (Mayor) अफसरों के साथ वहां दौरा करने पहुंचे और रहवासियों से बातचीत भी की। उन्होंने रहवासियों से कहा कि तीन दिन में बाधाएं हटाने का काम पूरा कर लें, ताकि सडक़ निर्माण कार्य निगम द्वारा तेजी से शुरू किया जा सके। साथ ही वहां पुल को लेकर भी ठेकेदार को बारिश के पूर्व अधिकांश कार्य पूरा करने के लिए कहा।


  • जिन्सी चौराहे से लेकर लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थल तक सडक़ बनाई जा रही है। इसको लेकर कुछ दिनों पहले रहवासियों को निगम द्वारा नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद कई रहवासियों ने अपने स्तर पर 3-4 दिनों से बाधाएं हटाने का काम शुरू कर दिया है। कई मकान-दुकानों के बाधक हिस्से रहवासी खुद तोड़ रहे हैं। उक्त क्षेत्र में कई जगह सडक़ कहीं 30 तो कहीं 40 फीट चौड़ी है, जिसके कारण आए दिन जाम लगता था। इसी के चलते निगम द्वारा नई सडक़ बनाई जा रही है। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर के मुताबिक उक्त क्षेत्र में कई रहवासियों द्वारा अपने स्तर पर बाधक निर्माण हटाए जा रहे हैं। आज सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम अधिकारियों के साथ उक्त क्षेत्र का दौरा किया और रहवासियों से बातचीत भी की। उन्होंने रहवासियों से कहा कि अगले तीन दिनों में बाधाएं हटाने के कार्य पूरे कर लें, ताकि निगम द्वारा सडक़ निर्माण का कार्य कराया जा सके। वहीं उक्त क्षेत्र में 80 फीट चौड़ा पुल भी तोडक़र नया बनाया जा रहा है। वहां काम कर रहे ठेकेदारों को निर्देश दिए गए कि बारिश के पहले तक पुल का अधिकांश काम पूरा कर लिया जाए, ताकि बारिश में दिक्कत न हो। उक्त सडक़ का एक छोर लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थल और एक छोर नेमीनाथ चौराहे तक बनना है।

    Share:

  • 7 महीनों में इन्दौर से सबसे कम यात्रियों और उड़ानों वाला रहा अप्रैल

    Sat May 2 , 2026
    समर शेड्यूल में कई उड़ानों के बंद होने और जेट फ्यूल महंगा होने से किराया दोगुना तक होने से भी घटे यात्री मार्च की अपेक्षा अप्रैल में घटे 36 हजार से ज्यादा यात्री और 246 उड़ानें सितंबर में इंडिगो संकट के बाद मिले सबसे कम यात्री जबकि गर्मी की छुट्टियां होती हैं पीक सीजन इंदौर, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved