img-fluid

MP में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, शादी में जा रहे 3 की मौत

May 02, 2026

निवाड़ी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के निवाड़ी में झांसी-खजुराहो नेशनल हाइवे (Jhansi-Khajuraho National Highway) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात के बाद की बताई जा रही है।

शादी समारोह में जा रहे थे सभी
मृतक उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के कटेरा गांव के निवासी थे। दरअसल सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में निवाड़ी के तिगैला से कुछ दूर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि उनकी गाड़ी फेंका गई और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


  • कार्रवाई में जुटी पुलिस
    हादसा इतना भयानक था कि शवों के चेहरे भी क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ लोगों ने इस दर्दनाक मंजर को देखा और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Share:

  • हिमाचल में चलती बोलेरो पर गिरा पेड़, 4 शिक्षिकाओं की मौत, तीन घायल

    Sat May 2 , 2026
    कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार शाम भीषण आंधी-तूफान ने कहर बरपाया। उपमंडल आनी के तहत शमशर-गुगरा सड़क पर बाली ओल नामक स्थान के पास करीब पांच बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज तूफान के चलते सड़क किनारे खड़ा एक विशाल चीड़ का पेड़ अचानक चलती बोलेरो नंबर एचपी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved