
नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए आजी बांध में नहाने गए 6 युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राहत बचाव की टीम ने अब तक तीन युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि, एक युवक को जीवित बचा लिया गया है। वहीं, शेष दो लापता युवकों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़ित युवक घंचीवाड़ स्ट्रीट नंबर 7 में रहते हैं। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने भरत जाधव, धवल जाधव और ध्रुव मकवाना के शव पानी से बाहर निकाल लिए हैं। एक युवक को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved