img-fluid

दिल्ली अग्निकांड के बाद सर्तक रहने की जरूरत, जाने कब AC बन जाए ‘मौत का बम’, ब्लास्ट के पीछे ये है बड़े कारण

May 04, 2026

नई दिल्ली। विवेक विहार (Vivek Vihar) में इमारत में लगी भीषण आग की घटना ने राजधानी दिल्‍ली (Delhi) को हिला दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार पूरी तरह पीड़ितों के साथ खड़ी है।

घटना के बाद दिल्ली फायर सर्विस, डीडीएमए, दिल्ली पुलिस और अन्य राहत एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अधिकारियों से पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

AC ब्लास्ट क्यों होता है?
विशेषज्ञों के अनुसार, एयर कंडीशनर में विस्फोट का सबसे बड़ा कारण कंप्रेसर के अंदर अत्यधिक प्रेशर बनना होता है। जब सिस्टम में ओवरहीटिंग, एयर फ्लो रुकना या तकनीकी खराबी जैसी समस्या आती है, तो अंदर का दबाव खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है। यदि यह दबाव समय पर रिलीज न हो, तो ब्लास्ट जैसी स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, गैस लीकेज, खराब वायरिंग और शॉर्ट सर्किट भी बड़े खतरे का कारण बनते हैं।


  • AC ब्लास्ट से बचने के जरूरी उपाय (11 सावधानियां)
    – हर 6 से 12 महीने में AC की सर्विस जरूर कराएं।
    – केवल प्रोफेशनल टेक्नीशियन से ही सर्विस कराएं।
    – आउटडोर यूनिट के आसपास हवा का सही फ्लो बनाए रखें।
    – जली हुई गंध, स्पार्क या अजीब आवाज आने पर तुरंत बंद करें।
    – लंबे समय तक घर से बाहर हों तो मेन स्विच/MCB बंद रखें।
    – लगातार 8–10 घंटे तक AC चलाने से बचें।
    – तापमान 24–26 डिग्री सेल्सियस पर रखना सुरक्षित है।
    – कमजोर एक्सटेंशन बोर्ड या ढीली वायरिंग का इस्तेमाल न करें।
    – गैस लीकेज को नजरअंदाज न करें, तुरंत जांच कराएं।
    – फिल्टर और कॉइल की नियमित सफाई जरूरी है।
    – वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें ताकि उतार-चढ़ाव से बचाव हो सके।

    सावधानी क्यों जरूरी है?
    तकनीशियनों का कहना है कि लापरवाही के कारण AC पर दबाव बढ़ता है, जिससे न सिर्फ मशीन खराब होती है बल्कि गंभीर हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है। नियमित देखभाल और सही इस्तेमाल से ऐसे हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है।

    Share:

  • MP: दतिया में महूअर नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, खेल-खेल में गई भाई-बहन की जान

    Mon May 4 , 2026
    दतिया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया जिले (Datia district) में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में सगे भाई-बहन की महुअर नदी (Mahuar River) में डूबने से मौत हो गई। खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंचे दोनों मासूम गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते जिंदगी की जंग हार बैठे। इस दर्दनाक घटना के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved