
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में दो चरणों के तहत हुए मतदान के बाद अब सुबह से ही मतगणना जारी है। इस बीच हम उस सीट की बात करें जिसकर पिछली बार ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल, पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर पिछली बार ममता बनर्जी को भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। वहीं अब इस बार भी यहां से भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को ही टिकट दिया है। हालांकि टीएमसी की तरफ से ममता बनर्जी की जगह यहां पर पवित्र कर चुनाव लड़ रहे हैं। नंदीग्राम सीट पर इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
बता दें कि सुबह आठ बजे से नंदीग्राम सीट पर मतगणना जारी है। इस सीट पर अभी तक की काउंटिंग के मुताबिक बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी 3135 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं टीएमसी के पबित्र कर दूसरे नंबर पर हैं। क्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सांति गोपाल गिरी तीसरे स्थान पर हैं। बता दें कि नंदीग्राम सीट पर इस बार कुल 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें बीजेपी, टीएमसी, कांग्रेस, ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट), कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख रुप से शामिल हैं। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved