img-fluid

MP : ‘टॉयलेट जाने के लिए फ्लाइओवर बनवाओ’, नगर निगम के कारनामे पर भड़के लोग, जानें कहां का है मामला

May 05, 2026

भोपाल. मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल (Bhopal) लगातार अजूबों का शहर बनती जा रही है. भोपाल के ऐशबाग में नगर निगम (Municipal Corporation) ने 90 डिग्री पुल के नजदीक अजीब ही शौचालय (Toilet) बना दिया है. दरअसल, 90 डिग्री पुल के पास वार्ड नंबर 40 में रेलवे की जमीन पर ही नगर निगम ने सुलभ शौचालय बना दिया. सुलभ शौचालय बनकर तैयार होने वाला था कि उससे पहले रेलवे ने उसके आगे अपनी बाउंड्री वाल बना दी, बाउंड्री वॉल बनने के बाद सुलभ शौचालय वाल के अंदर चला गया जिससे अब लोग शौचालय का उपयोग नहीं कर सकेंगे .

आपको बता दें कि सुलभ शौचालय का निर्माण किया जा रहा था तब नगर निगम के द्वारा क्षेत्रीय निवासियों ने आपत्ति भी दर्ज कराई थी कि यह रेलवे की जमीन है यहां पर सुलभ शौचालय का निर्माण नहीं किया जाए. मगर नगर निगम के अधिकारियों ने एक न सुनी और रेलवे की जमीन पर सुलभ शौचालय बना दिया . नतीजा ये हुआ कि शौचालय जब बनकर तैयार होने वाला था तभी रेलवे ने अपनी बाउंड्री बाल खींच दी.


  • अब नगर निगम ने जो पैसा शौचालय बनाने पर लगाया था वह बेकार जाएगा. क्षेत्रीय लोग इस गैर जिम्मेदारी पर काफी नाराजगी जाता रहे हैं. क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम पर उनका कहना है कि क्या नगर निगम अब इस शौचालय तक पहुंचने के लिए फ्लाईओवर ब्रिज बनाएगा या फिर नीचे से अंडरपास बनाएगा?

    सामाजिक कार्यकर्ता अलमास अली बोले हमने नगर निगम से शौचालय बनाने की मांग की थी मगर नगर निगम ने रेलवे की जमीन पर ही शौचालय बना दिया. अब रेलवे ने अपनी बाउंड्री वाल बना दी है इस कारण हम लोग अब शौचालय का उपयोग नहीं कर पाएंगे.

    Share:

  • 5 मई का पंचांग: Ekadanta Chaturthi आज, चंद्र दर्शन कब करें? राहु काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

    Tue May 5 , 2026
    नई दिल्ली। 5 मई 2026, मंगलवार(Tuesday, May 5, 2026) का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। आज (Jyeshtha)ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिसे एकदंत संकष्टी चतुर्थी(Ekadanta Sankashti Chaturthi) के रूप में मनाया जाता है। खास बात यह है कि मंगलवार (Tuesday)के दिन पड़ने वाली चतुर्थी को अंगारकी चतुर्थी कहा जाता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved