img-fluid

इंदौर के आज दोपहर में दौरा कर नागरिकों को निर्माण तोड़ने के लिए करेंगे अपील

May 05, 2026

  • मधुमिलन से छावनी की सड़क की चौड़ाई अब 60 फीट
  • -70 फीट की बात करते हुए फिर विधायक ने मारी पलटी – भोपाल से मिल गए इंदौर के अधिकारियों को संकेत

इन्दौर। नगर निगम द्वारा बनाई जाने वाली मधुमिलन चौराहा से छावनी की सड़क की चौड़ाई अब 60 फीट निर्धारित होने की स्थिति बन गई है। इस मामले में क्षेत्र के विधायक गोलू शुक्ला ने एक बार फिर पलटी मार दी है। नगर निगम के अधिकारियों को इस बारे में भोपाल से संकेत भी मिल गए हैं। इसके परिणामस्वरूप आज दोपहर में इस क्षेत्र का दौरा कर नागरिकों से अपने निर्माण स्वयं तोड़ने की अपील की जाएगी।

मधुमिलन चौराहा से जगन्नाथ धर्मशाला तक बनाई जाने वाली यह सड़क पिछले काफी समय से विवाद का केंद्र बनी हुई थी। मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई 80 फीट निश्चित है। पहले तो क्षेत्र के विधायक गोलू शुक्ला ने मास्टर प्लान की चौड़ाई के अनुसार इस सड़क का निर्माण करने पर सहमति दे दी थी। इस सहमति के आधार पर नगर निगम द्वारा क्षेत्र का सर्वेक्षण करने का कार्य किया गया। इसके बाद में संबंधित मकान मालिकों के नाम पर नोटिस जारी कर उनसे मकान के दस्तावेज प्राप्त करने का काम कर लिया गया।


  • यह सब कुछ होने के बाद जब नगर निगम ने सेंटर लाइन डालकर लोगों के घरों में तोड़फोड़ के निशान लगा दिए तो फिर मामला बदलना शुरू हुआ। इस मामले में पिछले दिनों यह निश्चित हो गया था कि अभी इस सड़क को 10 फीट कम चौड़ाई में बनाया जाएगा। अर्थात मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई जो 80 फीट रखने का प्रावधान है, उसके स्थान पर 70 फीट चौड़ाई की सड़क का निर्माण किया जाएगा। पिछले कई दिनों से इस सड़क को 70 फीट बनाने को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी बीच विधायक ने एक बार फिर पलटी मार दी है। विधायक द्वारा भोपाल से इंदौर के अधिकारियों को यह संकेत दिलवा दिए गए हैं कि इस सड़क का निर्माण अभी 60 फीट चौड़ाई में ही किया जाए।

    ध्यान रहे कि जब इस सड़क के निर्माण की सबसे पहले चर्चा शुरू हुई थी, उस समय क्षेत्र के नागरिकों द्वारा इस सड़क को 60 फीट की चौड़ाई में ही बनाने के लिए आवाज उठाई गई थी। उस समय इस आवाज का विधायक द्वारा समर्थन किया गया था। बाद में हालात बदलते गए और फिर अंत में अब जाकर वापस से इस सड़क की चौड़ाई को 60 फीट पर ले आया गया है। विधायक गोलू शुक्ला ने बताया कि राज्य सरकार के स्तर पर की गई चर्चा के बाद सड़क की चौड़ाई को 60 फीट का निर्धारित किया गया है। आज दोपहर 4.30 बजे नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ विधायक स्वयं इस सड़क के क्षेत्र का दौरा करेंगे और नागरिकों से 60 फीट की चौड़ाई के हिसाब से अपने निर्माण स्वयं अपने द्वारा तुड़वा लिए जाने की अपील करेंगे। विधायक का कहना है कि जब नागरिक खुद 60 फीट की चौड़ाई के हिसाब से अपने निर्माण जुड़वा लेंगे तो फिर हम नगर निगम के माध्यम से सड़क के निर्माण का कार्य तत्काल शुरू करवा देंगे।

    Share:

  • इंदौर में बड़ा ट्रांसफार्मर में लगा... शहर की क्षमता भी बढ़ी, मेट्रो को मिलेगी उच्च गुणवत्ता वाली बिजली

    Tue May 5 , 2026
    26 करोड़ के नए पॉवर ट्रांसफॉर्मर से दौड़ेगी इंदौर मेट्रो इंदौर। गांधी नगर से लेकर रेडिसन तक के 17 किलोमीटर में मेट्रो का व्यावसायिक संचालन शुरू किया जाना है, जिसकी तैयारी कॉर्पोरेशन ने लगभग पूरी कर ली है। दूसरी तरफ इंदौर मेट्रो को लगातार और गुणवत्ता वाली बिजली मिले, उसके प्रबंध मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved