img-fluid

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने

May 05, 2026


चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की (Met President Draupadi Murmu) ।


  • राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से भेंट की। मुलाकात के बाद भगवंत मान ने एक्स पर लिखा कि आज दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रपति के सामने देश में हो रही “लोकतंत्र की हत्या” के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद की है। उन्होंने आरोप लगाया कि असंवैधानिक तरीके से राजनीतिक दलों को तोड़ा जा रहा है और प्रवर्तन निदेशालय तथा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर दागी नेताओं को भाजपा की “वाशिंग मशीन” में साफ किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक ढांचे के साथ सीधा खिलवाड़ है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में “ऑपरेशन लोटस” जैसी चालें कभी सफल नहीं होंगी। उनके अनुसार, राज्य के विधायक लाखों पंजाबियों की आवाज हैं और पंजाबी कभी भी गद्दारी बर्दाश्त नहीं करते। उन्होंने कहा, “आपका लोक सेवक होने के नाते मैं हर पंजाबी को विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता के जनादेश और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे।”

    इसके साथ ही, आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा समेत अन्य राज्यसभा सांसदों ने भी राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात की। मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने एक्स पर लिखा कि मंगलवार सुबह हमें राष्ट्रपति से मिलने का सम्मान मिला, जहां हम तीन अन्य सांसदों के साथ उपस्थित थे।

    Share:

  • इंडिगो की फ्लाइट में अंदर हुआ धमाका, चारों ओर फैला धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए पैसेंजर्स

    Tue May 5 , 2026
    नई दिल्ली। इंडिगो (IndiGo) की हैदराबाद से चंडीगढ़ (Hyderabad to Chandigarh) आ रही फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान के अंदर धुआं फैलने की घटना सामने आई। यह घटना शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Shaheed Bhagat Singh International Airport) पर लैंडिंग के तुरंत बाद हुई। फ्लाइट 6E-108 (HYD–IXC) ने दोपहर करीब 3:29 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved