img-fluid

मुंबई एयरपोर्ट के दोनों रनवे कल बंद, फ्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव

May 06, 2026

मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर गुरुवार (7 मई) को उड़ान संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा. सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी. इस दौरान न कोई फ्लाइट टेकऑफ करेगी और न ही लैंडिंग होगी. यह फैसला हर साल होने वाले प्री-मानसून मेंटेनेंस के तहत लिया गया है.

एयरपोर्ट प्रबंधन कंपनी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (MIAL) के मुताबिक, हवाई अड्डे को बंद करने की योजना काफी पहले से बनाई गई थी और करीब छह महीने पहले ही एयरलाइंस और विमानन अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिकांश उड़ानों के शेड्यूल में पहले ही बदलाव कर दिया गया है,ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो.

जानकारी के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन ने 7 मई को प्री-मानसून मेंटेनेंस के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुंबई के दोनों रनवे बंद रखने की घोषणा की है. एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, इस दौरान कोई भी उड़ान टेकऑफ या लैंड नहीं करेगी.अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वो असुविधा से बचने के लिए पहले से ही उड़ान समय सारणी और स्थिति की जांच कर लें.


  • मेंटेनेंस के दौरान रनवे और एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर की विस्तृत जांच की जाएगी. मुंबई में भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए यह जरूरी कदम उठाया जाता है, ताकि मानसून के दौरान उड़ानों की सुरक्षा और संचालन में कोई बाधा न आए.

    हालांकि पहले से तैयारी की गई है, फिर भी इस छह घंटे की अवधि में यात्रा करने वाले यात्रियों को फ्लाइट कैंसिलेशन, देरी या रूट बदलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कुछ उड़ानों को पुणे, अहमदाबाद या गोवा जैसे नजदीकी एयरपोर्ट्स की ओर डायवर्ट किया जा सकता है, जबकि लंबी दूरी की उड़ानों को दिल्ली, बेंगलुरु या चेन्नई जैसे प्रमुख हवाई अड्डों से होकर गुजारा जा सकता है.

    एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति एयरलाइन या CSMIA की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लें. साथ ही, सुबह 11 बजे से पहले और शाम 5 बजे के बाद की फ्लाइट्स वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है, क्योंकि बैकलॉग के चलते देरी हो सकती है. वहीं जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हो गई है या जिनका समय बदल गया है, उन्हें रीबुकिंग या रिफंड के विकल्पों के लिए अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई है.

    Share:

  • US Takes Major to Extract Ships Stranded in Hormuz... Places Temporary Hold on ‘Project Freedom’

    Wed May 6 , 2026
    Washington. A new twist has emerged following the conflict between the United States and Iran. US President Donald Trump has temporarily suspended ‘Project Freedom’—an initiative launched to extract ships stranded in the Strait of Hormuz. Furthermore, he stated that negotiations with Iran are progressing and are nearing a definitive agreement. However, the blockade will remain […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved