
इंदौर। पलासिया चौराहे (Palasia Square) पर देर रात दो कारों (Two Cars) में आमने-सामने की भिंड़त (Collide) हो गई। एयर बलून (Airbags) खुलने से कर सवारों की जान बच गई। हालांकि दोनों कारों में सवार चार लोगों को मामूली चोट आई है। एक कार में पुलिस को गोगो पेपर और कुछ आपत्तिजनक समग्री भी मिली। इस मामले में जांच की जा रही है। दोनों गाड़ियों को थाने भेज दिया गया है।
कल रात को पलासिया चौराहे पर एमवाय की ओर से आ रही एक काली कार को सामने से आ रही एक सफेद गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इससमे काली गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, लेकिन एयर बलून खुलने से कार सवारों की जान बच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और यहां लोगों का मजमा लग गया था।
एसीपी तुषारसिंह ने बताया कि कार में सवार विनायक पिता बंसीलाल और उसका साथी घायल हुए हैं। उनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि सफेद गाड़ी में भी दो लोग थे, जिन्हें मामूली चोट आई है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर थाने भेज दिया है। गाड़ी में गोगो पेपर, कुछ सिगरेट और अन्य सामग्री मिली है। एसीपी का कहना है कि उसको जब्ती में लिया गया है और अब थाना स्तर पर इसकी जांच की जा रही है कि उसमें नशा था या नहीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved