img-fluid

विराट कोहली से लेकर प्रियंका चोपड़ा और टेलर स्विफ्ट तक, सेलेब्स के फॉलोअर्स क्यों हुए कम? सामने आई बड़ी वजह

May 09, 2026
नई दिल्ली। सोशल मीडिया (social media)की दुनिया में इन दिनों एक नई हलचल देखने को मिल रही है। इंस्टाग्राम पर अचानक कई बड़े सेलिब्रिटीज(celebrities) और कंटेंट क्रिएटर्स (content creators)के फॉलोअर्स कम होने लगे हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और खेल जगत तक के कई बड़े नाम इस बदलाव से प्रभावित हुए हैं। विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा, टेलर स्विफ्ट, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सेलेना गोमेज, काइली जेनर, जस्टिन बीबर और बेयॉन्से जैसे सुपरस्टार्स के लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स घटने की खबर सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली के करीब 20 लाख फॉलोअर्स कम हुए हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा के करीब 10 लाख फॉलोअर्स घटे हैं। वहीं टेलर स्विफ्ट के करीब 40 लाख और फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लगभग 60 लाख फॉलोअर्स कम होने की चर्चा है। अचानक हुए इस बड़े बदलाव ने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है।
हालांकि इसके पीछे की वजह भी अब सामने आने लगी है। माना जा रहा है कि इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म पर फेक, बॉट और लंबे समय से इनएक्टिव पड़े अकाउंट्स को हटाने का अभियान चला रही है। इसी क्लीनअप के कारण कई अकाउंट्स के फॉलोअर्स में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मेटा की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया विशेषज्ञों का कहना है कि इंस्टाग्राम समय-समय पर प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ऐसे कदम उठाता रहता है। फेक अकाउंट्स और बॉट्स की वजह से एंगेजमेंट और फॉलोअर काउंट की वास्तविक तस्वीर प्रभावित होती है। ऐसे में प्लेटफॉर्म की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह का डिजिटल क्लीनअप जरूरी माना जाता है।
इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स की भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि इससे असली लोकप्रियता का पता चलेगा और फेक फॉलोअर्स के सहारे सोशल मीडिया पर प्रभाव दिखाने वालों की सच्चाई सामने आएगी। वहीं कुछ यूजर्स इसे इंस्टाग्राम का बड़ा एल्गोरिदम अपडेट मान रहे हैं।
फिलहाल फॉलोअर्स कम होने के बावजूद कई सेलेब्स अब भी सोशल मीडिया पर बेहद मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर अभी भी 273 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा के करीब 92.9 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं।
वहीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। लंबे समय बाद वह हिंदी सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर काफी उत्साह है, जिसमें उनके साथ महेश बाबू नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। प्रियंका ने हाल ही में इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की थी।
सोशल मीडिया की इस डिजिटल सफाई ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर ऑनलाइन लोकप्रियता की असली पहचान क्या है फॉलोअर्स की संख्या या दर्शकों का वास्तविक जुड़ाव।

Share:

  • टैगोर जयंती: 'भारत की सभ्यतागत चेतना के प्रतीक थे गुरुदेव', रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर PM मोदी का भावुक संदेश

    Sat May 9 , 2026
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत (India) की सभ्यतागत चेतना की कालजयी आवाज बताया। पश्चिम बंगाल में पोची हे बोइशाख के रूप में मनाए जाने वाले इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुदेव टैगोर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved