img-fluid

युवती को मृत समझकर अस्पताल में छोड़ गए परिजन, डॉक्टरों ने 98 दिन तक इलाज किया, सारे खर्च उठाए

May 09, 2026

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एम्स में डॉक्टरों ने एक युवती का 98 दिन तक इलाज किया। इस दौरान उसका पूरा ख्याल रखा और खर्च भी उठाया। जब लड़की पूरी तरह से ठीक हो गई तो उसे वापस घर भेज दिया। लड़की के परिजन उसे मृत समझकर अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए थे। गोरखपुर एम्स के डाक्टरों ने युवती को बचाने के लिए सारे खर्च उठाए। इस बीच युवती को तीन बार दिल का दौरा पड़ा और 48 दिन तक युवती वेंटीलेटर पर रही।

गोरखपुर एम्स के अर्थो विभाग के डॉक्टर अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि कुशीनगर जिले की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने कीटनाशक पदार्थ (फॉस्फोरस) खा लिया था। परिवार 19 जनवरी को गोरखपुर एम्स में लेकर आया। पूछने पर पता चला कि जहरीला पदार्थ खाया है। वे पहले स्थानीय डॉक्टरों के पास लेकर पहुंचे फिर वहां से उन्हें एम्स में भेजा गया। यहां एडमिट करने के बाद इलाज शुरू हुआ। एक हफ्ते बाद हालत खराब हुई तो उसे आईसीयू में एडमिट किया गया। परिवार वाले मरीज को मृत समझ कर छोड़ कर उसी समय भाग गये थे।


  • एम्स प्रशासन ने और एम्स के डॉक्टरों ने हार नहीं मानी। युवती को ट्रॉमा सेंटर के मेडिकल आईसीयू में भर्ती करने के बाद इलाज शुरू किया। यहां चेस्ट फिजिशियन डॉ. अरविंद कुमार और एनेस्थीसिया के डॉक्टर सुहास मल्ल की निगरानी में करीब 48 दिन तक वह वेंटिलेटर पर रही। तीन बार इसी बीच उसे दिल का दौरा पड़ा, लेकिन हर बार उसे सीपीआर देकर जान बचाया गया। साथ ही एम्स के डॉ. सुब्रमणियम, डॉ. अनिल मीना, डॉ. शशि सिंह, डॉ. श्रीशा ,के साथ डॉ.अरुण कुमार पांडेय युवती को बचाने में लगे रहे।

    डॉक्टर अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने 98 दिन की जद्दोजहद के बाद युवती को बचा लिया। 26 अप्रैल को परिजनों के साथ युवती चलकर गई। उन्होंने बताया कि जब इस बारे में परिवार से पूछा गया कि वे क्यों भागे थे तो उन्होंने बताया कि वे डर गए थे उन्हें लगा कि युवती की मौत हो गई है और कहीं पुलिस केस न हो जाए। इसी वजह से वे भागे थे पर अब वे बिल्कुल स्वस्थ्य है।

    डॉक्टर अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि खास बात यह थी कि उसके सारे खर्चे एम्स प्रशासन ने उठाए और एम्स प्रशासन के साथ-साथ सभी डॉक्टरों का काफी सहयोग रहा है। यही वजह है कि 98 दिन बाद जिंदा अपने परिवार में युवती वापस पहुंची

    Share:

  • रेलवे ट्रैक के पास मिला सीक्रेट IP कैमरा, आतंकी रेकी का शक; सुरक्षा अलर्ट जारी

    Sat May 9 , 2026
    हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में पाकिस्तानी आतंकी की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। हाजीपुर रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध आतंकी कैमरा बरामद हुआ है। यह घटना सामने आने की बाद यासीन भटकल लिंक की चर्चा जोरों पर है। सुरक्षा एजेंसियां कर्नाटक से जुड़े नेटवर्क पर जांच कर रही है। बता दें कि हाजीपुर मुजफ्फरपुर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved