
नई दिल्ली(New Delhi)। हिंदू धर्म (Hinduism)में रविवार(Sunday) का दिन सूर्यदेव (Surya Dev)को समर्पित माना गया है। सूर्य को नवग्रहों (nine planets (Navagrahas) में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जो व्यक्ति के मान-सम्मान, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सफलता(self-confidence, and success) का कारक होता है। ज्योतिष मान्यताओं(astrological beliefs) के अनुसार यदि रविवार को कुछ विशेष धार्मिक और सरल(religious remedies) उपाय किए जाएं, तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा (positive energy)बढ़ती है और पितृदोष(Pitru Dosha) सहित कई प्रकार की बाधाओं से राहत मिल सकती है।
रविवार की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके करनी चाहिए और उगते सूर्य को जल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। तांबे के लोटे में स्वच्छ जल लेकर सूर्य को अर्घ्य देना सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है। इसमें यदि लाल फूल, अक्षत (चावल), रोली और चुटकी भर लाल चंदन मिलाया जाए तो इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। अर्घ्य देते समय ॐ सूर्याय नमः और ॐ आदित्याय नमः मंत्र का जाप करने से सूर्यदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार रविवार को पितरों के नाम से दीपक जलाना भी शुभ माना गया है। घर के पूर्व या दक्षिण दिशा में घी या तिल के तेल का दीपक जलाने से पितृदोष की शांति और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है।
इसके अलावा रविवार के दिन लाल चंदन का तिलक लगाने की भी परंपरा बताई गई है। माना जाता है कि यह उपाय आत्मविश्वास बढ़ाता है और व्यक्ति के व्यक्तित्व में सकारात्मक प्रभाव डालता है। वहीं, सूर्य से जुड़े दोषों को कम करने के लिए गेहूं और गुड़ का दान लाल कपड़े में बांधकर करना शुभ फल देता है।
धार्मिक मान्यताओं में यह भी कहा गया है कि लगातार 30 रविवार तक व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में स्थिरता आती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसी तरह गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
सूर्य को जल अर्पित करने और इन उपायों को करने से न केवल पितृदोष शांत होता है, बल्कि स्वास्थ्य, आंखों की रोशनी और आत्मबल में भी सुधार होने की मान्यता है। साथ ही जीवन में आने वाली बाधाएं कम होकर सफलता के मार्ग खुलते हैं। हालांकि यह सभी मान्यताएं धार्मिक और ज्योतिषीय विश्वासों पर आधारित हैं, जिनका उद्देश्य व्यक्ति को सकारात्मक जीवनशैली और आस्था की ओर प्रेरित करना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved