img-fluid

होर्मुज संकट के बीच बड़ा अपडेट : देश में कितने दिन का आइल और एलपीजी स्टॉक बचा?

May 12, 2026

नई दिल्ली. अगर आप भी पीएम मोदी (PM Modi) की पेट्रोल (petrol) बचाने की अपील को लेकर च‍िंत‍ित हैं तो यह खबर आपको राहत देगी. जी हां, इस बीच सरकार की तरफ से साफ क‍िया गया क‍ि देश के पास पेट्रोल, डीजल (Petrol, Diesel) और एलपीजी (LPG) का पर्याप्त स्‍टॉक है. पेट्रोल‍ियम सेक्रेटरी पंकज जैन ने ग्‍लोबल एनर्जी मार्केट में चल रही उथल-पुथल और वेस्‍ट एश‍िया के संकट के बीच देशवास‍ियों को राहत भरी खबर दी है. सरकार के मुताबिक, देश के पास मौजूदा समय में 60 द‍िन का क्रूड ऑयल और इतने ही द‍िन की नेचुरल गैस का स्‍टॉक है. इसके अलावा देश में 45 दिन का एलपीजी स्टॉक भी मौजूद है.



  • पेट्रोल‍ियम सेक्रेटरी ने उन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया, ज‍िनमें फ्यूल की किल्लत या राशनिंग की बात कही जा रही थी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अनौपचारिक मंत्रियों के ग्रुप (IGoM) की पांचवीं मीट‍िंग हुई. इस दौरान ग्‍लोबल सप्‍लाई स‍िस्‍टम में आई द‍िक्‍कत और एनर्जी की बढ़ती कीमत पर व‍िस्‍तार से चर्चा हुई. मीट‍िंग के बाद ड‍िफेंस म‍िन‍िस्‍ट्री ने कहा क‍ि देश पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी पेट्रोलियम प्रोडक्‍ट की कोई कमी नहीं है.

    कई देशों में पेट्रोल के रेट में जबरदस्‍त तेजी आई
    ईरान जंग शुरू होने के बाद दुन‍ियाभर के कई देशों में तेल की कीमत में जबरदस्‍त तेजी आई है. लेकिन भारत कमें पिछले 70 दिन से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. तेल कंपनियों को रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. अनुमान है क‍ि 2026 की पहली तिमाही में तेल कंपनियों का कुल नुकसान 2 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकता है. पीएम मोदी ने देशवास‍ियों से अपील की है कि वे तेल की बचत करें. मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कारपूलिंग का ज्यादा यूज करें.

    भारत के लिए चुनौतियां कम नहीं
    सरकार का कहना है कि यद‍ि ग्‍लोबल क्राइस‍िस लंबा चली तो इन उपायों से आर्थिक दबाव कम हो सकेगा और देश मजबूत बनेगा. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश होने के कारण भारत के लिए चुनौतियां कम नहीं हैं. पिछले कुछ दिनों में ज‍ियो- पॉल‍िट‍िकल टेंशन और समुद्री रास्तों में द‍िक्‍कत की वजह से हालात बिगड़े थे, लेकिन भारत ने सूझबूझ से काम लिया. संकटग्रस्त होर्मुज से भारत ने अपने सभी 14 जहाजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

    Share:

  • पश्चिम एशिया संकट के बीच 15 मई को यूरोप और यूएई के टूर पर जाएंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

    Tue May 12 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका (Iran and America) में तनाव के बीच दुनियाभर में पैदा हुए ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 15 से 20 मई तक यूरोप और यूएई की यात्रा पर जाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक इस यात्रा के दौरन वह ऊर्जा सहयोग और व्यापार को बढ़ाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved