img-fluid

कल रहा साल का सबसे गर्म दिन, पिछले 10 में से 6 सालों का रिकॉर्ड टूटा

May 12, 2026


इन्दौर। शहर (Indore) में भीषण गर्मी (Scorching heat) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कल साल में पहली बार पारा 43 डिग्री (43 degrees) के आगे पहुंचा। इसके साथ ही कल का दिन साल का सबसे गर्म दिन बन गया, वहीं कल दर्ज 43.2 डिग्री तापमान ने मई का पिछले 10 में से 6 सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दिन में इतनी तेज गर्मी थी कि बाहर निकलना मुश्किल था, वहीं सूरज ढलने के बाद भी हवाओं में गर्माहट बनी रही और रात तक गर्म हवाएं चलती रहीं।


  • रात तक चलती रही गर्म हवाएं… आज भी सुबह से चुभ रही धूप
    विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसों की अपेक्षा 1.3 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री और कल की अपेक्षा 0.9 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा दक्षिण-पूर्वी रही और अधिकतम रफ्तार 19 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिन तापमान में बड़ी कमी आने की कोई उम्मीद नहीं है, इसलिए शहर को जूझना पड़ेगा।
    10 सालों में मई का मौसम

    वर्ष अधिकतम तारीख
    2016 44.5 19
    2017 42.8 26
    2018 43.2 29
    2019 42.5 29, 31
    2020 42.4 25, 26
    2021 40.6 1
    2022 43.4 13
    2023 42.7 13
    2024 44.5 23
    2025 42 1
    2026 43.2 11

    2016 और 2024 में 44.5 डिग्री तक जा चुका है पारा
    कल दर्ज 43.2 डिग्री के तापमान में पिछले 10 में से 6 सालों का गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि अब भी 4 सालों का रिकॉर्ड अब तक दर्ज तापमान से ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 सालों में सबसे गर्म 2016 और 2024 रहा है। 19 मई 2016 और 23 मई 2024 को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंचा था, वहीं इतिहास में इंदौर में मई में सर्वाधिक तापमान 31 मई 1994 को 46 डिग्री के रूप में दर्ज है।

    Share:

  • सिजेरियन डिलीवरी के बाद टांके लगाना भूली लेडी डॉक्टर, तड़पती रही महिला

    Tue May 12 , 2026
    लखनऊ: डॉक्टर को समाज में भगवान का रूप माना जाता है, क्योंकि जीवन और मृत्यु के बीच जूझते मरीज के लिए डॉक्टर ही आखिरी उम्मीद होता है. लेकिन जब वही डॉक्टर संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दे तो उसे क्या कहा जाए? लखनऊ के इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से लापरवाही की एक ऐसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved