img-fluid

असम : फिर बनी NDA सरकार, हिमंता बिस्वा सरमा ने सीएम पद की ली शपथ

May 12, 2026

गुवाहाटी. असम (Assam) विधानसभा चुनाव में BJP नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) की शानदार जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने राज्य के मुख्यमंत्री (CM) के रूप में दूसरी बार शपथ ग्रहण कर ली है. उन्हें राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके साथ चार मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. इसके साथ ही हिमंता असम के पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाल रहे हैं. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं.

-चरण बोरा ने ली मंत्री पद की शपथ

-अंजता नियोग ने ली मंत्री पद की शपथ

-अतुल बोरा ने ली मंत्री पद की शपथ

-अतुल बोरा ले रहे हैं मंत्री पद की शपथ

-शमेश्व तेली ने ली मंत्री पद की शपथ

-दूसरी बार असम के मुख्यमंभी बने हिमंता बिस्वा सरमा


  • हिमंता ने सीएम पद की ली शपथ
    हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “असम में खुशी का माहौल है, डॉ हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे…डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने जनता के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं… मैं विकास के लिए वोट करने के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद देता हूं.”

    -हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने कहा, ‘ये हमारे लिए एक बड़ा दिन है. असम की जनता, एनडीए के लिए ऐतिहासिक दिन… इस ऐतिहासिक घटना को देखने के लिए राज्य भर से लोग आए हैं.’

    -शपथ के लिए निकले हिमंता बिस्वा सरमा

    -अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

    कैबिनेट में अनुभवी चेहरों की वापसी
    आज शपथ लेने वाले चार मंत्रियों में से तीन- अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो पिछली सरकार में भी कैबिनेट का हिस्सा थे. अजंता नियोग वित्त मंत्रालय संभाल चुकी हैं, जबकि अतुल बोरा कृषि और चरण बोरो परिवहन मंत्री थे. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली की राज्य की राजनीति में वापसी हुई है. अधिकारियों के मुताबिक, नए मंत्रिमंडल में कुल 18 से 19 मंत्री हो सकते हैं, जिनके नामों पर चर्चा के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार रात ही गुवाहाटी पहुंच चुके हैं.

    खानापारा में भव्य समारोह
    शपथ ग्रहण समारोह के लिए गुवाहाटी के खानापारा में विशेष तैयारियां की गई थीं. इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें बीजेपी के पंचायत अध्यक्ष और सदस्य शामिल हैं.

    NDA की प्रंचड जीत
    असम विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने विपक्ष का सूपड़ा साफ करते हुए 102 सीटों पर कब्जा किया है. इसमें बीजेपी ने अकेले 82 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के आंकड़े से कहीं अधिक है. सहयोगी दल एजीपी और बीपीएफ ने भी 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की. ये राज्य में एनडीए की लगातार तीसरी सरकार है, जिसकी शुरुआत 2016 में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में हुई थी. हिमंता बिस्वा सरमा का दोबारा मुख्यमंत्री बनना राज्य में बीजेपी के बढ़ते दबदबे और उनके मजबूत नेतृत्व पर जनता की मुहर को दिखाता है.

    Share:

  • एक वोट से जीते TVK विधायक के विधानसभा जाने पर रोक, मद्रास HC का फैसला

    Tue May 12 , 2026
    नई दिल्ली: मद्रास हाईकोर्ट से तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में एक वोट से जीत हासिल करने वाले तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के विधायक आर श्रीनिवास सेतुपति को झटका लगा है. कोर्ट ने तिरुप्पत्तूर से विधायक सेतुपति को मंगलवार (12 मई) को होने वाली विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने से रोक दिया है. कोर्ट ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved