img-fluid

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग, 68 लोग बचाए गए

May 17, 2026

कोटा। कोटा मंडल में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन (Trivandrum-Hazrat Nizamuddin) राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन (Express Train) में रविवार सुबह भीषण आग (Massive Fire) लग गई। हादसा सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।

आग ट्रेन के कोच नंबर B-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। हादसे की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। राहत और बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई। आग ट्रेन के कोच नंबर B-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोका गया और कोटा मंडल की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात फिलहाल रोक दिया गया है। रेलवे अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।


  • वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी। हादसे के वक्त कोच में 68 यात्री सवार थे। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया। कुछ मिनटों में ही आग पूरे कोच में फैल गई थी। फिलहाल, कोई जनहानि की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात फिलहाल रोक दिया गया है।

    हादसा उस वक्त हुआ जब यह ट्रेन सुबह रतलाम से रवाना होकर कोटा जंक्शन की ओर आ रही थी। लेकिन, कोटा जंक्शन पहुंचने से पहले ही लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच ट्रेन में आग लग गई। बता दें कि त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन (12431) राजस्थान सहित केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली को जोड़ती है। यह कुल ट्रेन 3149 किलोमीटर की दूरी करीब 41 घंटे में तय करती है।

    पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन के BI और SLR कोच में सुबह करीब 5:15 बजे आग लगी। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। दोनों कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। यात्रियों को दूसरी ट्रेन में शिफ्ट कर दिया गया है।

    Share:

  • राज कपूर की बेटी को बहू बनाना चाहती थीं इंदिरा गांधी, लेकिन किस्मत ने लिख दी अलग कहानी

    Sun May 17 , 2026
    नई दिल्ली ।भारतीय राजनीति (Indian Politics) और हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) के इतिहास में कई ऐसे किस्से मिलते हैं, जहां फिल्मी दुनिया और सत्ता के गलियारों के बीच करीबी रिश्तों की झलक दिखाई देती है। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) और कपूर परिवार (Kapoor Family) से जुड़ा हुआ बताया जाता है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved