img-fluid

NEET-UG 2026 : नीट पेपर लीक मामले में CBI ने किए चौंकाने वाले खुलासे, जानें…

May 17, 2026

नई दिल्ली. नीट महा-घोटाले (NEET-UG 2026) की जांच कर रही सीबीआई (CBI) के हाथ आज एक और बड़ी कामयाबी लगी है. ‘पेपर-सेटिंग कमेटी’ (Paper-Setting Committee) की गिरफ्तार सदस्य मनीषा मंढारे को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने आरोपियों की चालाकी को देखते हुए सीबीआई को पूरे 14 दिनों की कस्टडी सौंप दी है. कोर्ट रूम के भीतर सीबीआई ने जो दलीलें दीं, उन्होंने यह साफ कर दिया कि यह पेपर लीक कितना गहरा और सुनियोजित था.

कोर्ट में CBI ने खोले चौंकाने वाले राज
सीबीआई ने अदालत को बताया कि मनीषा मंधारे कोई साधारण आरोपी नहीं हैं. वे बॉटनी (वनस्पति विज्ञान) और जूलॉजी (जंतु विज्ञान) के प्रश्न पत्रों का अनुवाद (Translation) करने की एक्सपर्ट थीं. इसी वजह से उनकी पहुंच सीधे असली प्रश्न पत्रों तक थी और इसी का फायदा उठाकर उन्होंने इस पूरी ‘प्रणाली’ को धोखा दिया.

साजिश का त्रिकोण: मनीषा मंढारे इस पूरे खेल में अकेले नहीं थीं. वे पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर एक गहरी साजिश के तहत काम कर रही थीं.

सवालों की ‘डिलीवरी’: जांच एजेंसी ने खुलासा किया कि मनीषा मंढारे ने अपने पास मौजूद असली प्रश्न पत्र को शुभम नाम के एक अन्य आरोपी को सौंप दिया था, जिसने इसे आगे बांटा.

देशभर में फैले हैं तार: सीबीआई ने कोर्ट से 14 दिनों की भारी-भरकम कस्टडी मांगते हुए कहा कि इस वक्त पूरे देश में एक साथ छापेमारी और जांच चल रही है. चूंकि यह नेटवर्क बहुत बड़ा है, इसलिए मनीषा मंढारे को जांच और सबूत जुटाने के सिलसिले में देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाना बेहद जरूरी है.

टूट रहा है देश के बच्चों का भरोसा
इस खुलासे ने उन करोड़ों मां-बाप का दिल तोड़ दिया है जो परीक्षा कराने वाली संस्थाओं पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं. जब पेपर सेट करने वाले और उसका अनुवाद करने वाले ही रक्षक से भक्षक बन जाएं, तो बच्चों की मेहनत का ‘परिणाम’ तो पहले ही बिक जाता है. 14 दिनों की इस रिमांड में उम्मीद है कि सीबीआई इस पूरे रैकेट के अंतिम छोर तक पहुंच पाएगी.

Share:

  • 'मेरा स्तर इतना गिरा नहीं...' CM विजय से जलन की खबरों पर भड़के रजनीकांत

    Sun May 17 , 2026
    चेन्नई: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार (17 मई) को चेन्नई स्थित अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद उठ रहे तमाम राजनीतिक कयासों पर चुप्पी तोड़ी.उन्होंने साफ कहा कि उनके बयान और मुलाकातों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved