
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इन दिनों विदेशी दौरे पर हैं. सोमवार को नॉर्वे ने उन्हें अपने सबसे बड़े सम्मान से नवाजा है. पीएम मोदी को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ दिया गया है, जो नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है. खास बात यह है कि यह प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के अलग-अलग देशों से मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.
पीएम मोदी इन दिनों 5 देशों के एक बहुत ही महत्वपूर्ण विदेशी दौरे पर हैं. इस सफर की शुरुआत शुक्रवार 15 मई को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से हुई थी, जो इस वक्त ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के तनाव से जूझ रहा है. इसके बाद नीदरलैंड्स होते हुए पीएम मोदी सोमवार को तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट और द्विपक्षीय बैठक के लिए नॉर्वे पहुंचे, जहां उनका यह ऐतिहासिक स्वागत हुआ. नॉर्वे के बाद वे स्वीडन और आखिर में इटली के दौरे पर जाएंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved