img-fluid

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

May 19, 2026

डेस्क: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी का लंबी बीमारी के बाद आज मंगलवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. खंडूरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया और कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में भी साफ तौर पर दिखा भी.

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (रिटायर) लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे और उन्होंने आज देहरादून के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उन्हें हर्ट की समस्या थी. पिछले साल उनकी सफल ब्रेन सर्जरी हुई थी. वह प्रदेश के 2 बार (2007 से 2009 और 2011 से 2012) मुख्यमंत्री रहे. वह 91 साल के थे.


  • खंडूरी के परिवार में पत्नी अरुणा, एक बेटा मनीष और बेटी रितु खंडूरी भूषण हैं. खंडूरी की बेटी और राज्य विधानसभा की अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि बुजुर्ग नेता ने करीब 11 बजे एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से उम्र संबंधी समस्याओं से ग्रस्त थे और पिछले दिनों में कई बार अस्पताल में भर्ती हुए.

    पीएम नरेंद्र मोदी ने खंडूरी के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा, “खंडूरी जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा. उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में भी साफ तौर पर दिखा. केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल हर किसी को प्रेरित करने वाला है.”

    Share:

  • रिलीज से पहले ही पक्की हुई 'दृश्यम 3' की OTT डील, इस बार पुलिस नहीं किसी तीसरे से होगा सामना

    Tue May 19 , 2026
    डेस्क। साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के फैंस के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। उनकी बहुप्रतीक्षित मलयालम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ उनके जन्मदिन के खास मौके पर, यानी 21 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved