img-fluid

अगले महीने पीएम मोदी और यूएस राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात, जानें कौनसे देश में मिलेंगे…

May 20, 2026

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) और अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की अगले महीने (Next Month) मुलाकात (Meet) हो सकती है. राष्ट्रपति ट्रंप फ्रांस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. 15 से 17 जून को होने वाली यह बैठक फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में होगी. फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को G7 शिखर सम्मेलन में बुलाया किया है.

16 महीने से भी ज्यादा वक्त में यह पहली बार हो सकता है कि PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस की यात्रा पर जाने वाले हैं. एजेंसी के मुताबिक, यह शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून तक होना है.


  • पिछले दिनों इस यात्रा के बारे में पुष्टि करते हुए फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया था. इस बयान में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल के बीच हुई बातचीत की मुख्य बातें बताई गई थी. यह बातचीत फ्रांस के Abbaye des Vaux-de-Cernay में G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई थी.

    फ्रांस की ऑफिशियल रिलीज में कहा गया, “दोनों मंत्रियों ने इस बात का स्वागत किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने Evian शिखर सम्मेलन (15-17 जून) में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है. इसे ध्यान में रखते हुए, दोनों मंत्रियों ने G7 के काम में भारत के योगदान पर जोर दिया.” हालांकि, भारत G7 का सदस्य नहीं है, फिर भी फ्रांस ने एक भागीदार देश के तौर पर आमंत्रित किया है.

    Share:

  • पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार के फेसबुक-इंस्टा अकाउंट सस्पेंड, दिया ये जवाब, जाने क्‍या बोलीं?

    Wed May 20 , 2026
    ओस्लो । नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग (Journalist Hayley Leng) ने दावा किया है कि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक एकाउंट (Instagram and Facebook Accounts) सस्पेंड कर दिए गए हैं। हेले नॉर्वे में संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से सवाल पूछने की कोशिश करने की वजह से चर्चा में हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved