img-fluid

59 साल बाद तमिलनाडु सरकार में कांग्रेस के मंत्री, जानें किन विधायकों को मिला चांस?

May 21, 2026

नई दिल्ली: तमिलनाडु में एक समय कांग्रेस का राज हुआ करता था, लेकिन वक्त गुजरा और यहां की सियासत में द्रविड़ राजनीति हावी हो गई. असर यह हुआ कि कांग्रेस सत्ता से दूर होती चली गई. 60 साल होने जा रहे हैं, लेकिन उसकी सत्ता में वापसी की दूर-दूर तक कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. हालांकि पार्टी डीएमके के साथ लंबे समय तक गठबंधन वाली सरकार में रही, लेकिन उसे मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली. अब राज्य की नई सरकार में कांग्रेस को 2 मंत्रियों के साथ सत्ता में हिस्सेदारी मिलने जा रही है.

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की अगुवाई वाली तमिलनाडु सरकार में कांग्रेस पार्टी आज गुरुवार को शामिल होने जा रही है. ऐसे में करीब 59 साल बाद कांग्रेस पहली बार इस दक्षिणी राज्य में किसी गठबंधन का हिस्सा बन रही है. चुनाव बाद सहयोगी दल DMK का हाथ छोड़कर एक्टर विजय की TVK के साथ आने वाली कांग्रेस को इस सरकार में पूरा सम्मान मिल रहा है.


  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कल बुधवार को अपने 2 विधायकों राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन को ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) सरकार में शामिल होने की मंजूरी दे दी. ये दोनों विधायक आज गुरुवार को मंत्री बनेंगे. कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि कांग्रेस 59 साल के लंबे अंतराल के बाद तमिलनाडु मंत्रिमंडल में शामिल हो रही है.” खास बात यह है कि कांग्रेस को चुनाव में DMK की ओर से लड़ने के लिए 28 सीटें दी गई थी, जिसमें से 5 लोगों को जीत हासिल हुई. अब इन 5 में से 2 विधायक मंत्री बनने जा रहे हैं.

    Share:

  • पश्चिम बंगाल : शुभेंदु सरकार के बुलडोजर एक्शन के खिलाफ टीएमसी का प्रदर्शन

    Thu May 21 , 2026
    कोलकाता. TMC के विधायकों ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा के बाहर भाजपा (BJP) और शुभेंदु अधिकारी से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से बुलडोजर कार्रवाई, सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर दिए गए बयानों और कथित सख्त प्रशासनिक फैसलों के खिलाफ किया गया। विधानसभा परिसर के बाहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved