img-fluid

जूनियर NTR की ‘ड्रैगन’ में ऐसा होगा अनिल कपूर का रोल, मिलेगा बड़ा सरप्राइज

May 21, 2026

डेस्क: सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘ड्रैगन’ को लेकर छाए हुए हैं. जूनियर एनटीआर आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हई. इसके बाद जूनियर एनटीआर के फैंस को उनकी अगली फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं. बीते रोज ‘ड्रैगन’ का टीजर मेकर्स ने जारी किया, जिसे देखकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. इस फिल्म के टीजर में अनिल कपूर की झलक भी देखने को मिली. फिल्म मेंअनिल कपूर का किरदार कैसा होने वाला है, इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है.


  • प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी ‘ड्रैगन’ के टीजर ने सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में जबरदस्त हलचल मचा दी है. जहां एक तरफ टीजर में Jr NTR के लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया है. वहीं, टीजर में अनिल कपूर का दमदार अंदाज भी लाइमलाइट में आ गया है. लेकिन टीजर देखकर ये नहीं पता चल पाया कि आखिर इस फिल्म में अनिल कपूर का रोल कैसा होगा. लेकिन खबर है कि ‘ड्रैगन’ में अनिल कपूर का किरदार बहुत दमदार होने वाला है, जिसे देखकर ऑडियंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है.

    ‘ड्रैगन’ के ट्रेलर में अनिल कपूर की तीखी नजर और स्क्रीन पर उनकी जबरदस्त मौजूदगी वायरल हो गई है, जिससे फिल्म को लेकर उम्मीदें एक बिल्कुल नए लेवल पर पहुंच गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल कपूर इस फिल्म में सबसे मजबूत और असरदार किरदारों में से एक निभा रहे हैं. कहा जा रहा है कि डायरेक्टर प्रशांत नील ने अनिल कपूर के लिए एक खास किरदार लिखा है, जिससे इस अनुभवी एक्टर को एक दमदार और यादगार परफॉर्मेंस देने का भरपूर मौका मिला है, जो ऑडियंस को पूरी तरह से चौंका सकती है.

    ‘ड्रैगन’ मूवी में अनिल कपूर का बेहद अहम और दमदार रोल होगा, जो पहले कभी नहीं दिखाया गया है. जूनियर एनटीआर की इस फिल्म में अनिल कपूर का रोल गेम चेंजर साबित होने वाला है, जो ऑडिंस को एक अलग लेवल का एक्सपीरियंस देगा. जूनियर एनटीआर की ‘ड्रैगन’ मूवी 11 जून 2027 को थिएटरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को 500-600 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनाया जा रहा है.

    Share:

  • ‘पत्नी कोई नौकरानी नहीं’, बॉम्बे हाईकोर्ट की तलाक मामले में सख्त टिप्पणी; पति को लगाई फटकार

    Thu May 21 , 2026
    मुंबई। बाम्‍बे हाईकोर्ट  (Bombay High Court) ने एक अहम तलाक (Talak) मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि पत्नी को घरेलू कामकाज के आधार पर “क्रूर” नहीं कहा जा सकता। अदालत ने साफ किया कि शादी बराबरी का रिश्ता है, न कि कोई “सर्विस कॉन्ट्रैक्ट”, जहां काम न करने पर पत्नी को दंडित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved