
शेखर सुमन एक बार फिर अपने लंबे और दिल से जुड़े इंटरव्यूज़ के साथ दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। नितिन गडकरी के साथ हुए पहले और बेहद शानदार एपिसोड के बाद, शेखर टुनाइट का दूसरा एपिसोड भी भावनाओं से भरा और बेहद खास होने वाला है।
इस बार शो में मेहमान बनकर पहुंचे हैं बॉबी देओल, जिन्हें हाल ही में एनिमल फिल्म के बाद मिली शानदार सफलता के लिए काफी सराहा गया। लेकिन इस एपिसोड में दर्शकों को उनका एक बेहद भावुक रूप निजी रूप देखने को मिलेगा, जब वह अपने पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते नजर आए।
एपिसोड के सबसे भावुक पलों में, बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए कहते हैं कि “उनके पिता ऐसे इंसान थे जिन्हें पूरी दुनिया बहुत प्यार करती थी। उन्हें हमेशा इसका एहसास था, लेकिन जब उनके पिता इस दुनिया से चले गए, तब जो दुख और दर्द हुआ, वह सिर्फ उनके परिवार को नहीं बल्कि पूरी दुनिया को महसूस हुआ। बॉबी कहते हैं कि जहां भी वह जाते हैं, लोग आज भी धर्मेंद्र जी को याद करके भावुक हो जाते हैं। उनके मुताबिक, उनके पिता बहुत खास इंसान थे और उनकी जगह कोई कभी नहीं ले सकता।”
इसके बाद जब शेखर सुमन उनसे पूछते हैं कि वह अपने पिता की कौन-सी बात सबसे ज्यादा याद करेंगे, तो बॉबी भावुक हो जाते हैं। वह कहते हैं कि किसी इंसान की सिर्फ एक बात याद रखना मुश्किल है, क्योंकि उनके पिता की हर बात बहुत प्यारी थी। यहां तक कि उनका गुस्सा भी प्यार जैसा लगता था।
भावुक बातों के बीच इस एपिसोड में कुछ हल्के-फुल्के और दिल छू लेने वाले पल भी देखने को मिलते हैं, जो इसे और खास बना देते हैं। जब शेखर सुमन मजाक में पूछते हैं कि वह शो में विजय सिंह देओल, बॉबी देओल, बाबा देओल या इंटरनेट के पसंदीदा “लॉर्ड बॉबी” बनकर आए हैं, तो बॉबी देओल मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं “मैं धर्मेंद्र का बेटा हूँ।” यह एक ऐसा जवाब था जिसने उनकी असली पहचान और अपने पिता के प्रति प्यार को खूबसूरती से दिखाया।
अध्ययन सुमन द्वारा क्रिएट और धर्मेश संगानी द्वारा प्रोड्यूस किया गया शेखर टुनाइट अब सिर्फ एक सेलिब्रिटी टॉक शो नहीं रह गया है, बल्कि यह एक ऐसा मंच बनता जा रहा है जहां बातचीत दिल से होती है और दर्शकों पर गहरा असर छोड़ती है।
पहले एपिसोड को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद, शेखर टुनाइट हर शुक्रवार शाम 6 बजे यूट्यूब पर स्ट्रीम होता है। बॉबी देओल वाला बहुप्रतीक्षित एपिसोड 22 मई 2026 को रिलीज होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved