img-fluid

पश्चिम बंगाल में पूर्व DCP और सोना पप्पू के रंगदारी रैकेट पर ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता से मुर्शिदाबाद तक ताबड़तोड़ छापेमारी

May 22, 2026

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कथित रंगदारी रैकेट (Extortion Racket) की जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह बड़े पैमाने पर छापेमारी की है. सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित तौर पर ‘सोना पप्पू’ (Sona Pappu) नाम से जुड़े उगाही नेटवर्क और कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास से संबंधित जांच के तहत की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, ED की टीमों ने सुबह करीब 6 बजे एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी. कोलकाता के रॉय स्ट्रीट स्थित एक होटल और एक कारोबारी के घर पर छापेमारी की गई. इसके अलावा कोलकाता पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के आवास पर भी जांच एजेंसी पहुंची.


  • सूत्रों का कहना है कि ED की एक विशेष टीम मुर्शिदाबाद जिले के कांडी स्थित शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर भी पहुंची. एजेंसी कथित उगाही, अवैध लेनदेन और पुलिस अधिकारियों से जुड़े संभावित आर्थिक नेटवर्क की जांच कर रही है.

    हालांकि ED की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार्रवाई का फोकस कथित जबरन वसूली गिरोह और उससे जुड़े आर्थिक लेनदेन पर है. जांच एजेंसी दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े सबूत जुटाने में लगी हुई है.

    बंगाल में एक साथ कई जगहों पर हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

    Share:

  • MP: धार भोजशाला विवाद मामला SC पहुंचा.... मुस्लिम पक्ष ने HC के फैसले को दी चुनौती

    Fri May 22 , 2026
    धार/नई दिल्ली। धार भोजशाला (Dhar Bhojshala) मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) के निर्णय को अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में चुनौती दी गई है. मुस्लिम पक्ष (Muslim side) की ओर से काजी मोइनुद्दीन (Qazi Moinuddin) ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है. इंतजामिया कमेटी कमाल मौला मस्जिद और ऑल इंडिया मुस्लिम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved