img-fluid

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देशवासी बुरीतरह परेशान है – कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

May 24, 2026


चंडीगढ़ । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से (By wrong policies of BJP Government) देशवासी बुरीतरह परेशान है (Countrymen are deeply Troubled) ।


  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सीडब्ल्यूसी सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही देश को आगाह किया था कि आने वाला समय संकटों से भरा होगा, लेकिन भाजपा सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल इवेंट मैनेजमेंट और प्रचार पर ध्यान केंद्रित किया। आज देश में शिक्षा, बिजली, पानी, पेट्रोल-डीजल और गैस जैसे हर मोर्चे पर आम जनता परेशान है।

    कुमारी सैलजा ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि देश के लाखों युवाओं के सपनों पर हमला हैं। राजस्थान के सीकर के छात्र प्रदीप मेघवाल की आत्महत्या की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। एक गरीब परिवार जिसने अपने बेटे की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया, उसका भविष्य पेपर लीक माफियाओं ने बर्बाद कर दिया। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

    सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देने में पूरी तरह विफल रही है। शिक्षा व्यवस्था माफियाओं के हवाले होती जा रही है और सरकार केवल तमाशबीन बनी हुई है। इस गंभीर विफलता की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तथा शिक्षा मंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव समाप्त होते ही भाजपा सरकार ने जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाना शुरू कर दिया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। डीजल महंगा होने से खेती, परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर सीधा असर पड़ रहा है।

    सांसद ने कहा कि हरियाणा सहित कई राज्यों में बिजली संकट और जल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। गांवों और शहरों में लोग घंटों बिजली कटौती और पेयजल की कमी से परेशान हैं, लेकिन सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने महिलाओं और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को केवल घोषणाओं और प्रचार की राजनीति दी है, जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है। कांग्रेस पार्टी युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

    Share:

  • हरियाणा में हर घर तक स्वच्छ पेयजल और बेहतर सीवरेज सुविधा पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    Sun May 24 , 2026
    चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) ने कहा कि हरियाणा में हर घर तक (To every household in Haryana) स्वच्छ पेयजल और बेहतर सीवरेज सुविधा पहुंचाना (Providing Clean Drinking Water and better Sewerage Facilities) सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है (Is top priority of Government) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved