img-fluid

MP में एक और नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, मायके वालों ने कहा- दहेज के लिए मार डाला

May 24, 2026

हरदा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बेटियों के साथ होने वाली प्रताड़ना और संदिग्ध मौतों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की अचानक हुई मौत का रहस्य सुलझा भी नहीं था कि हरदा जिले के टिमरनी से बिल्कुल वैसा ही एक और झकझोर देने वाला मामला सामने आ गया है। यहां तवा कॉलोनी स्थित सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास परिसर में एक 27 वर्षीय नवविवाहिता दीपिका दामडे का शव फंदे पर लटका मिला। ट्विशा शर्मा की तरह ही इस मामले में भी मानसिक प्रताड़ना और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

धूमधाम से हुई थी शादी, 45 दिन में उजड़ गई दुनिया
ट्विशा शर्मा के केस की तरह ही इस मामले में भी सब कुछ अचानक हुआ। मृतका दीपिका की शादी बीते 7 अप्रैल 2026 को दुर्गेश दामडे के साथ बेहद धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी के अभी महज डेढ़ महीने ही बीते थे कि यह खबर आ गई की दीपिका का शव उसके कमरे मे साड़ी के फंदे पर लटका मिला है।


  • ‘दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे’… मायके पक्ष का आरोप
    घटना की जानकारी मिलते ही दीपिका के मायके वाले मौके पर पहुंचे और बेटी की लाश देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। छात्रावास परिसर में ही घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा और हंगामा चलता रहा। मृतका की मां, भाई दीपक और छोटी बहन का सीधा आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दीपिका को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों ने बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि दीपिका ने खुदकुशी नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है।

    ट्विशा शर्मा केस की यादें हुईं ताजा, मानसिक प्रताड़ना पर उठे सवाल
    इस घटना ने एक बार फिर हाल ही में हुए अभिनेत्री ट्विशा शर्मा केस की यादें ताजा कर दी हैं, जहां अचानक एक हंसती-खेलती बेटी की संदिग्ध मौत हो गई और पीछे कई अनसुलझे सवाल छोड़ गई। चाहे ग्लैमर वर्ल्ड का मानसिक तनाव हो या ग्रामीण-शहरी इलाकों में पैर पसारे बैठी दहेज जैसी सामाजिक कुप्रथा, दोनों ही मामलों में बेटियों को मानसिक और शारीरिक रूप से इस कदर प्रताड़ित किया गया कि बात मौत तक पहुंच गई।

    पति और ससुर से पुलिस कर रही पूछताछ
    मामले की गंभीरता को देखते हुए टिमरनी एसडीओपी (SDOP) आकांक्षा तलैया के नेतृत्व में पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति दुर्गेश और ससुर से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved