img-fluid

टेरर फंडिंग पर NIA का बड़ा एक्शन, शोपियां-श्रीनगर में 3 ठिकानों पर रेड

May 25, 2026

डेस्क: जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार (25 मई) को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में छापेमारी की.यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के दो स्थानों और श्रीनगर के एक स्थान पर की जा रही है. जिसमें दारुल उलूम सिराजुल उलूम भी शामिल है, जिसे पिछले महीने अवैध संस्था घोषित किया गया था. इसके साथ ही शोपियां में जमात-ए-इस्लामी के पूर्व प्रमुख के घर पर भी NIA ने तलाशी ली.

सूत्रों के मुताबिक, आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क, ओवरग्राउंड वर्करों (OGWs) और संदिग्ध आतंकवाद-फंडिंग गतिविधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत श्रीनगर और घाटी के दक्षिणी हिस्सों समेत कई इलाकों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) से जुड़े पूर्व प्रमुख शहज़ादा औरंगज़ेब के आवास की भी तलाशी ली गई.


  • अधिकारियों ने बताया कि NIA की टीमों ने शोपियां के इमाम साहिब इलाके में स्थित इस शिक्षण संस्थान में तड़के तलाशी अभियान चलाया. यह संस्थान सैकड़ों छात्रों को धार्मिक और औपचारिक दोनों प्रकार की शिक्षा प्रदान करता है. इसके साथ ही श्रीनगर के अन्य ठिकानों पर भी NIA की कार्रवाई जारी है. इस दौरान साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से जुड़े रिहायशी परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है. NIA की टीमों को जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों का पूरा सहयोग मिल रहा है.

    यह छापेमारी टेरर फंडिंग और घाटी में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के संदिग्ध नेटवर्क को तोड़ने के लिए की जा रही . प्रशासन का आरोप है कि कुछ संस्थान और लोग युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और प्रतिबंधित संगठनों के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए जमीन तैयार कर रहे थे. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान कुछ अहम दस्तावेज और सामग्री जब्त की गई है, जिसकी जांच की जा रही है.

    Share:

  • 3 मिनट तक मौत के करीब पहुंची महिला का दावा, बोली- जिंदगी आंखों के सामने फिल्म की तरह चलने लगी

    Mon May 25 , 2026
    वाशिंगटन। मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से लोगों को सोचने पर मजबूर करता रहा है। इसी बीच अमेरिका (US) के फिलाडेल्फिया (Philadelphia) की रहने वाली 53 वर्षीय केल्सी एबरनेथी मैकलीन (Kelsey Abernathy McLean) ने एक ऐसा अनुभव साझा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। केल्सी का दावा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved