
नई दिल्ली(New Delhi)। आईपीएल 2026 (IPL 2026)में प्लेऑफ की स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट (The playoff scenario) हो गई है। राजस्थान रॉयल्स(Rajasthan Royals) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ(playoffs following) में जगह बना ली है, जबकि पंजाब किंग्स (Punjab Kings)और कोलकाता नाइट राइडर्स(Kolkata Knight Riders) का सफर खत्म हो गया है।
रविवार (24 मई) को खेले गए अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ का टिकट पक्का किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।
We are officially in the endgame now! 🎬
1️⃣0️⃣ started the race, but only 4️⃣ survived the carnage 🏆#TATAIPL | #TheFinalLeap pic.twitter.com/k4kq8R5WbL
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटन्स (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी थीं।अंकतालिका के अनुसार RCB पहले, गुजरात टाइटन्स दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे और राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर रही।
अब प्लेऑफ में क्वालिफायर-1 में RCB और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा। वहीं एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी।
क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 के मुकाबले क्रमशः 26, 27 और 29 मई को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved