img-fluid

इंदौर की घटना, दम्पति के बीच आए तीसरे शख्स ने भी जहर खाया, मौत

May 25, 2026

  • मेघदूत नगर में पत्नी की हत्या के बाद पति ने आत्महत्या की थी और सुसाइड नोट में ब्लैकमेलर का था जिक्र

इन्दौर। हीरानगर इलाके के मेघदूत नगर में पत्नी रोशनी की हत्या करने के बाद पति हल्के वीर पटेल ने आत्महत्या कर ली थी, उसने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें दोनों के बीच आए तीसरे शख्स सतीश का जिक्र किया था, पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर सतीश की तलाश कर रही थी, लेकिन उसने भी जान दे दी।

बताया जा रहा है कि सतीश पीथमपुर में रहता था। जब उसकी तलाश के लिए टीम पहुंची तो वह वहां से भाग गया। बाद में वह खंडवा जिले के पंधाना के पास पैतृक गांव घाटाखेड़ी पहुंचा और जहरीला पदार्थ खा लिया। गांव वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई, जब सतीश को दंपति के बारे में जानकारी लगी तो वह स्कूटर से नाबालिग भांजी के साथ गांव के लिए निकल गया था। उसके गांव जाने के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है।


  • हीरानगर पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में लगी थी और इस बीच पुलिस को उसकी मौत की खबर मिली। पत्नी रोशनी को मारने के बाद हल्के वीर ने सतीश पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और उसे कड़ी सजा देने की मांग भी की थी। अब यह पता लगाया जा रहा है कि सतीश ने कोई सुसाइड नोट तो नहीं लिखा।

    Share:

  • महंगा पड़ेगा थाईलैंड जाना, जल्द बंद होगी फ्री वीजा की सुविधा

    Mon May 25 , 2026
    इंदौर। भारतीय पर्यटकों के लिए आने वाले दिनों में थाईलैंड की यात्रा महंगी हो सकती है। थाईलैंड सरकार ने भारत सहित 90 से ज्यादा देशों के पर्यटकों के लिए वीजा नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया है। इसके तहत भारतीय पर्यटकों के लिए लागू 60 दिन की वीजा फ्री एंट्री व्यवस्था खत्म होगी और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved