नई दिल्ली। विदेश यात्रा (Foreign travel) की योजना बना रहे भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। श्रीलंका (Sri Lanka) सरकार ने भारतीय पर्यटकों समेत 40 देशों के नागरिकों को मुफ्त वीजा (Free Visa) ऑन अराइवल देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत यात्रियों को श्रीलंका पहुंचने पर 30 दिनों तक वैध फ्री टूरिस्ट वीजा मिलेगा।
नई व्यवस्था के अनुसार पर्यटकों को आगमन की तारीख से दो बार एंट्री की सुविधा भी दी जाएगी। हालांकि, श्रीलंका के आव्रजन एवं उत्प्रवासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रा से पहले इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) लेना जरूरी होगा। यह नियम उन देशों पर भी लागू रहेगा जिनके साथ श्रीलंका का द्विपक्षीय समझौता है, जिनमें Singapore, Maldives और Seychelles शामिल हैं।
श्रीलंका आने वाले विदेशी पर्यटकों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा बनी हुई है। भारत के अलावा रूस, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, चीन और डेनमार्क जैसे देशों के पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं।
श्रीलंका सरकार के मुताबिक, यदि कोई यात्री 30 दिनों से अधिक समय तक देश में रुकना चाहता है, तो वह निर्धारित शुल्क जमा कर वीजा एक्सटेंशन के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं, जिन देशों को मुफ्त ETA सुविधा नहीं मिली है, उन पर पहले से लागू सामान्य वीजा नियम जारी रहेंगे।
इन देशों को मिलेगा लाभ
श्रीलंका में आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए भारत अब भी सबसे बड़ा स्रोत बाजार बना हुआ है। भारत के अलावा, अन्य देशों में रूस, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, चीन और डेनमार्क शामिल हैं।
सरकार ने यह भी साफ किया है कि डिप्लोमैटिक, ऑफिशियल, सर्विस और ऑर्डिनरी पासपोर्ट धारक नागरिक इस योजना के तहत मुफ्त टूरिस्ट वीजा का लाभ उठा सकेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved