img-fluid

ओडिशा : निमार्णाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से छह लोगों की मौत, पुलिस ने परिजनों को सौंपे शव

May 26, 2026

भुवनेश्वर. ओडिशा (Odisha) के कालाहांडी (Kalahandi) जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक (Under-Construction Septic Tank) के अंदर दम घुटने ( Suffocation) से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना मदनपुर-रामपुर थाना क्षेत्र के करियाखुंटा गांव में हुई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंपा।


  • कैस हुआ हादसा?
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी लोग निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान आशंका है कि जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण उनका दम घुट गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला गया।

    मुख्यमंत्री ने अनुग्रह राशि देनी की घोषणा की
    इस हादसे पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी कर कहा कि मदनपुर-रामपुर में निर्माण स्थल पर हुए इस हादसे में छह लोगों की मौत बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

    Share:

  • बाराबंकी : सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार इनोवा-ट्रेलर में भीड़ंत, 4 की मौत

    Tue May 26 , 2026
    बाराबंकी. बाराबंकी (Barabanki) में सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे (Sultanpur-Lucknow Highway) पर ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने कुछ ही सेकंड में खुशियों से भरी यात्रा को मातम में बदल दिया. कैंची धाम (Kainchi Dham) जा रहे सात दोस्तों की इनोवा (Innova) कार तेज रफ्तार ट्रेलर (Trailer) से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved