img-fluid

अवैध घुसपैठ पर केंद्र का एक्शन प्लान, सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी

May 26, 2026

नई दिल्ली: नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के बाद अब केंद्र सरकार का अगला बड़ा फोकस अवैध घुसपैठ और सीमा सुरक्षा को पूरी तरह अभेद्य बनाना है. इसी रणनीति के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ऐलान किया कि केंद्र सरकार ने ‘अवैध प्रवासन और अन्य अप्राकृतिक कारणों’ (Unnatural Demographic Change) से देश में हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है. एक्स पर एक पोस्ट में शाह ने कहा, “घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाला अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय बदलाव किसी भी देश के वर्तमान और भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है.”

शाह ने बताया कि इस समिति का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 अगस्त, 2025 को की गई उस घोषणा के बाद किया गया है. जिसमें उन्होंने “जनसांख्यिकीय बदलाव पर एक उच्च-स्तरीय समिति” बनाने की बात कही थी. शाह के मुताबिक इस पैनल की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर करेंगे और इसमें जनगणना आयुक्त पूर्व IAS अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा, पूर्व IPS अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव और अर्थशास्त्री डॉ. शमिका रवि सदस्य के तौर पर शामिल होंगे. घुसपैठ और अन्य कारणों से Unnatural Demographic Change किसी भी राष्ट्र के वर्तमान व भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है.


  • डेमोग्राफिक चैंज को शाह ने बताया गंभीर मुद्दा
    अमित शाह ने अपनी पोस्ट में कहा, “Demographic Change हमारी संप्रभुता के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून व्यवस्था, सामाजिक संरचना में गंभीर बदलाव और जनजातीय समाज के संरक्षण से जुड़ी एक गंभीर समस्या है. यह कमिटी, अवैध प्रवास और अन्य असामान्य कारणों से पूरे भारत में हो रहे demographic changes का व्यापक मूल्यांकन करेगी और धार्मिक एवं सामाजिक समुदायों के स्तर पर असामान्य जनसंख्या परिवर्तनों के pattern का विश्लेषण करेगी तथा इसका सुनियोजित और समयबद्ध समाधान प्रस्तुत करेगी.”

    स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने की थी घोषणा
    PM मोदी ने 15 अगस्त 2025 को एक हाई-पावर्ड डेमोग्राफिक मिशन का ऐलान किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि घुसपैठिये देश के लिए एक नया संकट पैदा कर रहे हैं. PM मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर डेमोग्राफिक मिशन की घोषणा करते हुए कहा था, “ये घुसपैठिये हमारे युवाओं की रोजी-रोटी छीन रहे हैं. ये घुसपैठिये हमारे देश की बेटियों और बहनों को निशाना बना रहे हैंय. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

    Share:

  • बुधवार का राशिफल

    Wed May 27 , 2026
    युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083, राष्ट्रीय शक संवत-1948, सूर्योदय 05.45, सूर्यास्त 06.40, ऋतु – ग्रीष्म ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी, बुधवार, 27 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved