img-fluid

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

May 27, 2026


नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर (On former Prime Minister Jawaharlal Nehru’s Death Anniversary) मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी (Mallikarjun Khadge and Rahul Gandhi paid Tribute) ।

  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंडित जवाहरलाल नेहरु का बयान साझा किया। उन्होंने लिखा, ”देश की रक्षा, देश की उन्नति, देश की एकता — ये हम सबका राष्ट्रीय धर्म है। हम अलग-अलग धर्मों पर चलें, अलग-अलग प्रदेशों में रहें, अलग भाषाएं बोलें, पर उससे कोई दीवार हमारे बीच खड़ी नहीं होनी चाहिए। सभी लोगों को उन्नति में बराबरी का अवसर मिलना चाहिए। हम नहीं चाहते कि हमारे देश में कुछ लोग बहुत बड़े अमीर हों और अधिकतर लोग गरीब हों।” खड़गे ने आगे लिखा कि आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले, लोकतांत्रिक मूल्यों के अडिग प्रहरी, वैज्ञानिक सोच, औद्योगिक विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता के मार्गदर्शक, ‘विविधता में एकता’ के विचार को जन-जन तक पहुंचाने वाले, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। उनकी दूरदर्शी सोच, संस्थाओं के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता और प्रगतिशील नेतृत्व ने भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। पंडित नेहरु जी के अमूल्य योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना अधूरी है।

    कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया कि आधुनिक भारत के शिल्पकार रहे पंडित नेहरु के आदर्श हमें देश के विकास का मार्ग दिखाते रहेंगे। पंडित नेहरु का जीवन कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और देशभक्ति की वह मिसाल है, जो हमें आज भी चुनौतियों से लड़ने का हौसला देती है और मार्ग दिखाती है। ‘हिंद के जवाहर’ को कोटिशः नमन। इसके साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक और कार्यकर्ता भी शांति वन पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करने पहुंचे।

    मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आधुनिक भारत के निर्माता, वैज्ञानिक सोच के प्रेरक और लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी दूरदृष्टि, समावेशी सोच और राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए कार्य सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। पंडित नेहरु की लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रीय एकता की विचारधारा से ही देश एक सशक्त एवं समावेशी राष्ट्र बनेगा।

    कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी तथा लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा एवं सार्वजनिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।

    Share:

  • आज पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है देश के युवाओं का भविष्य - कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

    Wed May 27 , 2026
    चंडीगढ़ । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य (Future of Youth of the Country) आज पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है (Has become completely insecure Today) । कुमारी सैलजा ने सीबीएसई परीक्षा प्रणाली और युवाओं की बदहाली पर केंद्र सरकार को घेरा है। सैलजा ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved